HomeAutomobilesHonda का 'मिशन 2026' शुरू, 1 साल में लॉन्च होंगी कई शानदार...

Honda का ‘मिशन 2026’ शुरू, 1 साल में लॉन्च होंगी कई शानदार कारें; क्या अब Tata और Hyundai का खेल होगा खत्म?

Honda इंडियन मार्केट में बड़ा धमाल करने वाली है। मेकर अगले 1 साल में कई नई Cars को Launch करने वाली है। किस खूबी के साथ किस कार को लॉन्‍च किया जा सकता है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda Cars अभी तक इंडियन मार्केट में काफी बड़ी हिस्‍सेदारी न रखती हो, लेकिन आने वाले 1 साल में मेकर कई बड़े ब्रॉन्‍डस को खासी परेशानी में डाल सकती है। मेकर अगले 1 साल में कौन सी कारों को इंडियन मार्केट में Launch कर सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda की बड़ी तैयारी

होंडा कार्स इंडिया में काफी बड़ी तैयारी के साथ नई कारों को Launch करने की तैयारी में है। मेकर ने ऑफिशियली तो नहीं बताया है, लेकिन अगले 1 साल में 3 से 6 कारों को इंडिया में लॉन्‍च किया जा सकता है।

Honda Zero Alpha

होंडा ने कुछ दिन पहले ही अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी जीरो एल्‍फा की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है। जिसमें कई शानदार फीचर्स और नए डिजाइन के साथ अगले 1 साल में इसे लॉन्‍च किया जाएगा। अभी इसकी टेस्टिंग इंडिया के अलग अलग हिस्‍सों में होगी और उसकी रिपोर्ट को देखकर ही इसमें कई चेंज भी होंगे, जिससे यह इंडिया के मुताबिक बन पाएगी और जब लॉन्‍च होगी तो Hyundai, MG, Mahindra और Tata को बड़ी टेंशन हो सकती है। इसे Honda Elevate EV के नाम से भी ऑफर किया जा सकता है।

Honda Amaze Facelift

होंडा ने अमेज की नई जेनरेशन को इंडिया में दिसंबर 2024 में लॉन्‍च किया था। जिसके बाद अब इसे भी एक साल में मिड लाइफ अपडेट मिल सकता है। जिससे यह कार भी कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में कड़ा मुकाबला दे सकती है। अभी भी यह कार अपने सेगमेंट में Maruti Dzire के बाद सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती है। लेकिन मिड लाइफ अपडेट के बाद जो बदलाव होंगे वो मारु‍ति के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

Honda ZR-V Hybrid

होंडा अभी तक सिर्फ सिटी के हाइब्रिड वर्जन Honda City e:HEV को ही मार्केट में ऑफर कर रही है। लेकिन जल्‍द ही नई एसयूवी ZR-V Hybrid को भी इंडिया में लॉन्‍च किया जा सकता है। इसको 2026 के अंत तक इंडिया लाया जा सकता है और इसे CR-V के नीचे पोजिशन किया जा सकता है, जिसे फिलहाल इंडियन मार्केट में ऑफर नहीं किया जाता। यह एसयूवी के मुकाबले क्रॉस ओवर सेगमेंट में आ सकती है जिसमें 2 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिल सकता है। जिससे इसे 177 BHP पावर मिल सकती है। इसमें सीवीटी गियरबॉक्‍स के अलावा ऑल व्‍हील ड्राइव सिस्‍टम भी मिल सकता है। इसे CBU की तरह लाया जा सकता है और इसकी प्राइज भी 50 लाख रुप्‍ये के आस पास हो सकती है।

Honda Prelude Hybrid

होंडा प्रीमियम सेगमेंट में भी प्रील्‍यूड हाइब्रिड कूप 2 डोर कार को भी लॉन्‍च करने वाली है। ऑफिशियली तो अभी कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन अगले 2 से 4 महीनों में इसे CBU की तरह लाया जा सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि इस कार को ई-20 और टायर स्‍पे‍सिफिकेशंस को फाइनल करने के बाद लॉन्‍च किया जाएगा। जिसे लिमिटेड नंबर्स में ऑफर किया जा सकता है। इसकी प्राइज भी 70 से 80 लाख रुपये की रेंज तक हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular