HomeAutomobilesक्या आप भी कम बजट में Automatic SUV ढूंढ रहे हैं? Maruti...

क्या आप भी कम बजट में Automatic SUV ढूंढ रहे हैं? Maruti से लेकर Hyundai तक, ये 5 हैं सबसे बेस्‍ट ऑप्‍शन

Automatic SUV की बात आती है तो ट्रैफिक में आराम ध्‍यान आता है। 9 लाख रुपये के बजट में कौन सी मेकर किस एसयूवी को ऑफर करती है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Automatic SUV इंडिया में काफी तेजी से पॉपुलर हो रही हैं। ऐसा इसलिए भी क्‍योंकि इनको ट्रैफिक में चलाने में परेशानी नहीं होती। कम बजट है और फिर भी ऑटोमैटिक एसयूवी खरीदने का मन है, तो कौन से शानदार ऑप्‍शंस 9 लाख रुपये से भी कम में मिल सकते हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ें।

Nissan Magnite

इंडिया में अगर सबसे सस्‍ती ऑटोमैटिक एसयूवी की बात की जाए तो निसान की मैग्‍नाइट का नाम ध्‍यान में आता है। इस एसयूवी के Visia AMT वेरिएंट को ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स के साथ सिर्फ 6.21 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।

Hyundai Exter

2026 में Hyundai Exter Facelift को लॉन्‍च किया है। इसके साथ ही इसके AMT वेरिएंट की प्राइज को भी कम किया गया है। इस एसयूवी के HX3 वेरिएंट को 5 स्‍पीड ऑटोमैटिक के साथ सिर्फ 6.91 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।

Renault Kiger

Nissan Magnite की तरह ही Renault Kiger को भी मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स के साथ10 लाख रुपये से कम प्राइज पर खरीदा जा सकता है। इस एसयूवी के Evolution वेरिएंट को एएमटी गियरबॉक्‍स के साथ सिर्फ 6.99 लाख रुपये में घर लाया जा सकता है।

Tata Punch

टाटा भी अपनी माइक्रो एसयूवी पंच को अपडेट कर चुकी है। इस एसयूवी के Pure+ वेरिएंट को सिर्फ 7.60 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर एएमटी वेरिएंट के साथ लाया जाता है।

Maruti Suzuki Fronx

टाटा के बाद मारुति भी बजट में ऑटोमैटिक एसयूवी देने में पीछे नहीं है। मेकर अपनी सबसे चहेती एसयूवी Fronx के Delta वेरिएंट को एएमटी गियरबॉक्‍स के साथ सिर्फ 8.15 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर कर देती है।

Tata Nexon

टाटा 9 लाख रुपये से कम की एक्‍स शोरूम प्राइज पर नेक्‍सन को भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाती है। इस एसयूवी के Smart+ वेरिएंट को एएमटी के साथ सिर्फ 8.78 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जाता है।

Ex Showroom हैं Price

ऊपर बताई सभी एसयूवी के प्राइज एक्‍स शोरूम हैं। इनकी On Road Price अलग अलग शहर और राज्‍य में रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स की वजह से अलग हो सकती है। साथ में इन पर शोरूम्‍स से शानदार डिस्‍काउंट के बाद हजारों रुपये बचाते हुए खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- भारत आएगी Kia Seltos Hybrid, कम तेल में करेगी लंबा सफर; जानें वो जरूरी बातें जो इसे बनाएंगी ‘सेगमेंट किंग’!

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular