HomeAutomobilesVinfast VF MPV7 हुई इंडियन मार्केट में Launch, Range, Features से लेकर...

Vinfast VF MPV7 हुई इंडियन मार्केट में Launch, Range, Features से लेकर Price तक सब यहां जान लें

Vinfast VF MPV 7 Launch हो चुकी है। इस 7 सीटर Electric MPV को किस Price पर कैसे Features और Range के साथ लाया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Vinfast VF MPV 7 Launch हो चुकी है। इस 7 सीटर Electric MPV को इंडियन मार्केट में किस Price पर कैसे Features और Range के साथ लाया गया है। इसके मुकाबले में किस मेकर की कौन सी गाड़ी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Vinfast VF MPV 7 Launch हुई

विनफास्‍ट ने इंडियन मार्केट में आखिरकार अपनी 7 सीटर इलेक्‍ट्रिक एमपीवी को भी लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने पिछले 1 साल में 2 और Electric SUVs को लॉन्‍च किया है, जिससे अब मेकर का पोर्टफोलियो इंडिया में बढ़ चुका है।

मिले ये फीचर्स

मेकर ने इस एमपीवी को LED DRLs, LED लाइट, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, D-कट लेदरेट स्‍टेयरिंग व्‍हील, लेदरेट सीट, टीपीएमएस, ABS, EBD, BA, ESC, TCS, HSA, ROM, ऑल डिस्‍क ब्रेक, इलेक्‍ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्‍ड, ड्यूल टोन थीम इंटीरियर, रियर पार्किंग सेंसर, PM 2.5 फिल्‍टर, बेजल लेस IRVM, 6वे एडजस्‍टेबल ड्राइवर सीट, 50-50 और 60-40 स्प्लिट सीट, थियेटर स्‍टाइल सीटिंग, स्‍मार्ट यूटिलिटी स्‍टोरेज, स्‍पेशियस थर्ड रो, 10.। इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, ViVi-AI पावर्ड पर्सनल असिस्‍टेंट, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज और 126 लीटर बूट स्‍पेस को दिया है जो बढ़कर 1240 लीटर तक हो सकता है।

मिली 517 KM रेंज

विनफास्‍ट वीएफ एमपीवी 7 को इंडियन मार्केट में 60.13 kWh की बैटरी पैक के साथ लॉन्‍च किया है। इस एमपीवी को इस बैटरी से 517 KM की रेंज मिलेगी। इस बैटरी को फास्‍ट चार्जर से सिर्फ 30 मिनट में 10 से 70 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकेगा। साथ में जो मोटर मिलेगी उससे इसे 204 पीएस और 280 न्‍यूटन मीटर की पावर मिलेगी। ड्राइविंग के लिए इसको Eco, Normal और Sport मोड दिए हैं। यह एमपीवी 10 सेकेंड से कम टाइम में ही 0-100 KMPH की स्‍पीड पकड़ लेती है।

Vinfast VF MPV 7 Launch
Vinfast VF MPV 7 Launch
PC – Vinfast

कितना है Price

विनफास्‍ट ने इस एमपीवी को इंडियन मार्केट में काफी आकर्षक कीमत पर लॉन्‍च किया है। इसको 24.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लाया गया है। इसमें 6 एक्‍सटीरियर कलर के ऑप्‍शंस भी मिलेंगे। इस ईवी को खरीदने पर 31 March 2029 तक फ्री ईवी चार्जिंग को भी दिया जाएगा।

होगा इनसे मुकाबला

विनफास्‍ट ने अपनी वीएफ एमपीवी 7 को इलेक्‍ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया है। जिसका बाजार में पहले से मौजूद Kia Carens Clavis के साथ सीधा मुकाबला होगा।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular