Yezdi Scrambler 350 को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। मेकर ने इस बाइक को कौन से Features के साथ ऑफर किया है। कितना ताकतवर Engine दिया है, इसकी क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Yezdi Scrambler 350 Launch हुई
यज्दी ने इंडियन मार्केट में अपनी स्क्रैम्बलर 350 को लॉन्च कर दिया है। मेकर ने इस बाइक को उन लोगों के लिए बनाया है जो शहर में चलाने के साथ इस बाइक को वीकेंड पर राइड करना चाहते हैं।
ताकतवर है इंजन
यज्दी ने इस बाइक को 334 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है, जिसका नाम कतार रखा गया है। यह इंजन 30 पीएस पावर के साथ 30 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। मेकर ने दावा किया है कि इस बाइक से एक लीटर पेट्रोल में 30 किलोमीटर की माइलेज मिलेगी। इसी वजह से यह 30-30-30 के फॉर्मूले के साथ आई है। बाइक में 6स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्ल्पिर क्लच भी मिल रहा है।
शानदार हैं Features
इस बाइक को अपने सेगमेंट की सबसे कम वजन वाली बाइक में से एक के तौर पर लाया गया है। इसका वजन सिर्फ 174 किलोग्राम है। इसमें ड्यूल डिस्क ब्रेक, 17 और 19 इंच टायर, एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेल लैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, चौड़े हैंडलबार, हैंडगार्ड, क्रैशगार्ड, हेडलैंप ग्रिल, वाइजर, रेन, रोड और ऑफ रोड राइडिंग मोड्स, 12.5 लीटर का पेट्रोल टैंक, टैक्टिकल स्विचगियर, Legacy Black, OG Yellow, Rouge Red और Rally Blue कलर ऑप्शन दिए हैं।
स्क्रैम्बलर्स काफी कुछ कर सकते हैं
क्लासिक लेजेंड्स के को-फ़ाउंडर बोमन ईरानी ने कहा कि यज्दी हमेशा से उन राइडर्स की पसंद रही है, जिन्हें स्टाइल का शौक है और जो किसी भी तरह के बंधे-बंधाए लेबल या नियमों को पसंद नहीं करते। मैं इन्हीं मशीनों के बीच बड़ा हुआ हूँ और मैंने खुद ‘अंडरग्राउंड स्क्रैम्बलर मूवमेंट’ को देखा है। जब भी मैं येज़दी के बारे में सोचता हूँ, तो मेरे ज़हन में स्क्रैम्बलर्स ही आते हैं। हर राइड में एक शरारत भरी मस्ती का एहसास होता है, जो हमेशा से ही ‘येज़दी अनुभव’ का एक अहम हिस्सा रहा है। पहली येज़दी स्क्रैम्बलर ने भारत में इस फ़ॉर्मेट को आम लोगों तक पहुँचाया था; वहीं, यह नई स्क्रैम्बलर इस बात का दायरा और भी बढ़ा देती है कि स्क्रैम्बलर्स असल में क्या-क्या कर सकते हैं।
इतनी है Price
मेकर ने इस बाइक को इंडियन मार्केट में 2 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है।
होगा इनसे मुकाबला
यज्दी की स्क्रैम्बलर 350 का इंडियन मार्केट में Royal Enfield Hunter 350, Classic 350, Triumph Scrambler 400X, Honda CB 350 और Scram 411 जैसी बाइक्स के साथ मुकाबला होगा।
यह भी पढ़ें- In Pics: अब बिगड़ेगा Royal Enfield का खेल, Triumph ने लॉन्च कर दी 350cc रेंज
