HomeAutomobiles80 साल की हुई सबकी पसंदीदा Vespa, लॉन्च हुआ 'Tech 80' स्पेशल...

80 साल की हुई सबकी पसंदीदा Vespa, लॉन्च हुआ ‘Tech 80’ स्पेशल एडिशन

Vespa Tech 80 को इंडिया में अनवील किया है। इस खास एडिशन को क्‍यों ऑफर किया जाएगा। कितने इंजन ऑप्‍शन देंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

Vespa Tech 80 को इंडिया में अनवील कर दिया है। इस खास एडिशन को क्‍यों ऑफर किया जा रहा है। इसकी क्‍या खूबियां हैं। इसमें कितने इंजन ऑप्‍शन मिलेंगे। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आया Vespa Tech 80

वेस्‍पा ने इंडियन मार्केट में टेक 80 को खास एडिशन के तौर पर अनवील कर दिया है। इस एडिशन को अगले कुछ हफ्तों में लॉन्‍च किया जाएगा।

क्‍या है खूबी

मेकर ने इस खास एडिशन को इंडिया में वेस्‍पा की स्‍थापना के 80 साल पूरे होने पर ऑफर किया है। 1946 में पियाजियो ने वेस्‍पा का पेटेंट करवाया था। इस एडिशन को 125 और 150 सीसी इंजन के साथ ही ऑफर किया जाएगा। इसे वर्डे पेस्‍टेलो हरे रंग के साथ लॉन्‍च किया जाएगा, जो पियाजियो के एतिहासिक संग्रह से लिया गया है। खास बात यह है कि यह रंग वेस्‍पा के सबसे पुराने रंगों में से एक है।

रोम में होगा आयोजन

मेकर इसका जश्‍न इटली के रोम में 25 से 28 जून 2026 के बीच मनाएगा, जो वेस्‍पा का अब तक का सबसे बड़ा सम्‍मेलन होगा।

ताकतवर हैं इंजन

स्‍कूटर के 125 सीसी वेरिएंट में 124.4 सीसी का एयर कूल्‍ड सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 9.5 हॉर्स पावर और 10.1 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसके 150 सीसी वेरिएंट में 149.5 सीसी का एयर कूल्‍ड सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 11.4 हॉर्स पावर और 11.6 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है।

मिला स्‍पेशल बैज

स्‍कूटर को खास रंग के अलावा स्पेशल बैजिंग के साथ लाया जाएगा। इसमें आगे वेस्‍पा का लोगो और 80वीं वर्षगांठ की स्‍मारक पट्टिका लगी है। पीछे की ओर 80 ईयर्स ऑफ वेस्‍पा, 1946 का खास बैज दिया गया है।

लिमिटेड नंबर में होगा उपलब्‍ध

इंडियन मार्केट में इस स्‍कूटर के लिमिटेड नंबर्स को ऑफर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular