HomeAutomobilesNext Gen Toyota Fortuner में होंगे ये 5 बड़े चेंज, कब हो...

Next Gen Toyota Fortuner में होंगे ये 5 बड़े चेंज, कब हो रही Launch

Next Gen Toyota Fortuner इंडिया में जल्‍द Launch हो सकती है। इसमें कौन से 5 बड़े चेंज किए जाएंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

Next Gen Toyota Fortuner को इंडियन मार्केट में जल्‍द Launch किया जाने वाला है। इस एसयूवी में कौन से 5 बड़े चेंज किए जाएंगे। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही Next Gen Toyota Fortuner

नेताओं से लेकर बिजनेसमैन तक की पसंदीदा एसयूवी Toyota Fortuner को अपडेट किया जाने वाला है। मेकर इस एसयूवी में छोटे-बड़े कई चेंज करने वाली है। जिसके बाद इसे इंडिया में Launch किया जाएगा।

लुक्‍स में होगा ये चेंज

टोयोटा की इस एसयूवी के फ्रंट लुक को काफी बदला जाएगा। अभी के मुकाबले नई एसयूवी में पतली हेडलाइट, पतली टेल लाइट और नुकीले बंपर दिए जाएंगे। जिससे देखने में यह काफी बदल जाएगी।

मिलेंगे नए Features

एसयूवी को अब तक इस तरह पहचाना जाता है कि इसमें काफी कम फीचर्स मिलते हैं। लेकिन अपडेट के बाद इसके कई वेरिएंट्स में ऐसे फीचर्स को दिया जाएगा जो अभी तक कभी भी इस एसयूवी में नहीं मिले हैं। जैसे इसमें पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, वेंटिलेटिड सीट को भी दिया जा सकता है।

मिलेगी कनेक्‍टिड लाइट

तीसरे बड़े बदलाव के तौर पर इस एसयूवी को कनेक्‍टिड टेल लाइट के साथ लाया जा सकता है। यह फीचर आजकल इंडियंस को काफी पसंद आ रहा है। इसी वजह से मेकर्स भी अपनी नई कारों में इस फीचर को एड कर रहे हैं।

साइज हो सकता है बड़ा

अभी के मुकाबले इस एसयूवी के साइज को भी बड़ा किया जा सकता है। लेकिन इसकी संभावना कम ही है। अगर ऐसा होता है तो यह भी MG Gloster की तरह ज्‍यादा जगह के साथ आएगी।

मिलेगा हाइब्रिड इंजन

Toyota Fortuner के अपडेट में इस एसयूवी को हाइब्रिड इंजन भी दिया जाएगा। मेकर तैयारी कर रही है कि यह एसयूवी न सिर्फ दिखने में ज्‍यादा दमदार हो, बल्कि इसका इंजन भी ताकतवर और माइलेज देने वाला हो। इसके लिए इसमें हाइब्रिड इंजन को भी दिया जाएगा।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular