Mercedes Benz CLA Electric Launch हो गई है। इस इलेक्ट्रिक सेडान कार में कौन से Features दिए हैं, इसे फुल चार्ज में कितनी Range मिलेगी। इसकी क्या Price रखी गई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mercedes Benz CLA Electric Launch हो गई
मर्सिडीज ने इंडियन मार्केट में अपनी सबसे नई इलेक्ट्रिक कार सीएलए इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है। इस कार को मेकर ने पहले ही शोकेस कर दिया था। अब इसकी प्राइज को भी रिवील कर दिया गया है।
क्या हैं खूबियां
मर्सिडीज बेंज ने अपनी लिगेसी के मुताबिक ही इस कार में भी शानदार फीचर्स को दिया है। इसमें एआई, कनेक्टिड टेक्नोलॉजी, एनवीडिया चिप्स, चैट जीपीटी, माइक्रोसॉफ्ट बिंग, गूगल सपोर्ट सर्विस, ओटीए अपडेट, 100 से ज्यादा स्टार एलीमेंट वाला फ्रंट ग्रिल, कनेक्टिड एलईडी लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, एएमजी स्टाइलिंग एलीमेंट, एंबिएंट लाइट, 14 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मेटल पैडल्स, हीटेड और मसाज फ्रंट सीट, ड्यूल जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, बर्मेस्टर 3डी ऑडियो सिस्टम, वायरलैस चार्जिंग पैड, 6 एयरबैग, ऑटो पार्क असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, सेमी ऑटोनॉमस ड्राइविंग कैपेबिलिटी, 405 लीटर बूट स्पेस के साथ लग्जरी ड्यूल टोन इंटीरियर और 18 इंच अलॉय व्हील भी मिलते हैं।
792 KM की रेंज
मर्सिडीज ने इस बार अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को 3 वेरिएंट में ऑफर किया है। इसके बेस वेरिएंट की शुरुआत CLA 200 से होती है। इस वेरिएंट में 58 kWh की बैटरी लगाई गई है। इस बैटरी की WLTP रेंज 542 किलोमीटर तक है। इसमें रियर माउंटिड मोटर लगाई है जो 224 हॉर्स पावर के साथ 335 न्यूटन मीटर टॉर्क देती है। यह वेरिएंट 7.5 सेकेंड में ही 0-100 की स्पीड से चल सकता है।
दूसरे वेरिएंट को CLA 250+ लॉन्ग रेंज वेरिएंट के तौर पर लाया गया है। इस वेरिएंट को 85 kWh की बैटरी दी गई है। जो फुल चार्ज के बाद 792 KM रेंज देती है। इसमें लगी मोटर से 272 हॉर्स पावर और 335 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। यह 6.7 सेकेंड में 0-100 की स्पीड पकड़ती है। इस कार को 320 KW चार्जर से चार्ज करने पर सिर्फ 10 मिनट में 300 किलोमीटर की रेंज पाई जा सकती है। इसकी बैटरी पर 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी को भी दिया जा रहा है।
इतनी है Price
मर्सिडीज बेंज ने इस सीएलए इलेक्ट्रिक के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 55 लाख रुपये रखी है। इसके मिड वेरिएंट 250+ की एक्स शोरूम प्राइज 59 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट का एक्स शोरूम प्राइज 64 लाख रुपये है।
किनसे होगा मुकाबला
मर्सिडीज ने जिस प्राइज पाइंट पर इस कार को लॉन्च किया है। उस पर इसका मुकाबला BYD Seal और Tesla Model Y के साथ होगा।
यह भी पढ़ें- Mercedes ने लॉन्च की ‘महलों जैसी’ V-Class लग्जरी MPV, प्राइवेट जेट जैसा केबिन और जादुई फीचर्स उड़ा देंगे होश
