May 2026 में आ रही है MG Majestor, फौलादी इंजन और ऑफ-रोडिंग का ऐसा तड़का कि Fortuner के छूट जाएंगे पसीने

MG Majestor
MG Majestor PC -MG India

MG Majestor को इंडिया में April में नहीं बल्कि May 2026 में Launch किया जाएगा। इसमें कैसे Features और Engine Options मिलेंगे। क्‍या Price हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

May 2026 में होगी Launch

MG Majestor एसयूवी को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली मई 2026 में लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले माना जा रहा था कि एसयूवी को April 2026 में लॉन्‍च किया जा सकता है।

हो चुकी है रि‍वील

मेकर ने इस एसयूवी को ऑफिशियली पहले ही रिवील कर दिया है। मेकर ने 12 February 2026 को इसे अनवील किया था। जिसके बाद अब तक इसके प्राइज का इंतजार किया जा रहा है।

मिले ये फीचर्स

मेकर ने इस एसयूवी को कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें Mosaic Matrix Grill, Dragon Eye DRLs, Beam LED Headlamp, Connected LED Tail Lamp, 19 इंच ड्यूल टोन अलॉय व्‍हील्‍स, M-Lounge, 10 ऑफ रोडिंग मोड्स, 810 एमएम वाटर वेडिंग कैपेसिटी, डार्क इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड और मसाज फ्रंट सीट्स, तीन रो सीटिंग, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, कलर्ड डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 12 स्‍पीकर के साथ JBL म्‍यूजिक सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, ऑटोमैटिक क्‍लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, थ्री जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, 64 कलर्ड एंबिएंट लाइट शामिल हैं। इसका इंटीरियर स्‍मोक्‍ड एबोनी इंटीरियर थीम के साथ ऑफर किया गया है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

एमजी ने मेजेस्‍टर में 2 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया है। जो 213 बीएचपी पावर के साथ 478 न्‍यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 8 स्‍पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स और 4X4 कैपेसिटी को भी दिया जा रहा है।

जारी हैं Pre Bookings

मेकर ने इसे अभी लॉन्‍च तो नहीं किया है, लेकिन इसके लिए प्री-बुकिंग को ऑफलाइन और ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 41 हजार रुपये दिए जा सकते हैं। एसयूवी की प्राइज को May 2026 अनाउंस करने के बाद इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। लॉन्‍च के टाइम इसकी प्राइज को 40 लाख रुपये तक रखने की कोशिश की जा सकती है।

किनसे मिलेगी चुनौती

एमजी ने मेजेस्‍टर को D+ सेगमेंट में ऑफर किया है। इस सेगमेंट में इस एसयूवी को Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line से सीधी चुनौती मिलेगी।

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।