HomeAutomobilesOben Electric ला रही है अपनी सबसे घातक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल; सोशल मीडिया...

Oben Electric ला रही है अपनी सबसे घातक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल; सोशल मीडिया पर टीजर ने मचाई खलबली

Oben Electric 30 April 2026 को नई इलेक्‍ट्रिक बाइक को लॉन्‍च करेगी। इससे पहले क्‍या डिटेल शेयर की गई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Oben Electric 30 April 2026 को इंडियन मार्केट में नई इलेक्‍ट्रिक बाइक को लॉन्‍च करने वाली है। इस बाइक के लॉन्‍च से पहले मेकर ने किस तरह की डिटेल को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

ये भी पढ़ें:- May 2026 में आ रही है MG Majestor, फौलादी इंजन और ऑफ-रोडिंग का ऐसा तड़का कि Fortuner के छूट जाएंगे पसीने

Oben Electric ला रही नई बाइक

ओबन इलेक्‍ट्रिक इंडियन मार्केट में अपनी चौथी बाइक को लॉन्‍च करने वाली है। इसके लिए मेकर ने 30 April 2026 का दिन तय किया है। मेकर ने नई बाइक के लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर टीजर रिलीज किया है।

टीजर में दिखी बाइक

सोशल मीडिया पर मेकर ने जो टीजर रिलीज किया है, उसमें बाइक की राउंड एलईडी हेडलाइट के साथ चौड़ी एलईडी डीआरएल देखी जा सकती है। साथ में लॉन्‍च की तारीख भी बताई है।

टेक्‍स्‍ट भी लिखा

अपनी पोस्‍ट के साथ ओबन ने अनलीश द बोल्‍ड थीम पर रखते हुए लिखा है कि क्या आप बेबाकी दिखाने के लिए तैयार हैं? बने रहिए! 30.4.2026 भारत की सबसे बोल्‍ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बस आने ही वाली है!

ये भी पढ़े:- Mercedes Benz CLA Electric हो गई Launch, मिलेगी 792 KM रेंज और कितनी है Price

क्‍या होंगी खूबियां?

ओबन इलेक्‍ट्रिक ने नई बाइक से जुड़ी सिर्फ यही जानकारी अभी तक रिवील की है। इसके अलावा कोई भी और डिटेल को अभी नहीं बताया है। माना जा रहा है कि यह मेकर की अब तक की सबसे सस्‍ती बाइक भी हो सकती है, जिसमें सेफ्टी से लेकर फीचर्स का ध्‍यान रखा जा सकता है।

इसमें रेंज भी 150 से 200 किलोमीटर के आस पास की दी जा सकती है। नई बाइक मेकर की अब तक की बाकी बाइक्‍स से डिजाइन में अलग भी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular