Hyundai Creta के लाइनअप में हुआ बड़ा बदलाव; कंपनी ने अचानक बंद किए ये वेरिएंट्स

shark fin antenna
shark fin antenna PC-Hyundai India

Hyundai Creta एसयूवी के कई वेरिएंट्स को मेकर ने लिस्‍ट से हटा दिया है। किन वेरिएंट्स को हटाया गया है। अब कितने वेरिएंट्स में इस एसयूवी को ऑफर किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

हट गए कई वेरिएंट्स

हुंडई ने क्रेटा के कई वेरिएंट्स को वेबसाइट से हटा दिया है। जिसके बाद अब यह एसयूवी सिर्फ 7 वेरिएंट्स में ही ऑफर की जा रही है।

हटे ये वेरिएंट्स

मेकर ने जिन वेरिएंट्स को हटा दिया है उनमें SX Tech और SX (O) हैं। इन दोनों में से SX (O) को टॉप वेरिएंट की तरह ऑफर किया जा रहा था और SX Tech को मिड वेरिएंट में ऑफर किया जा रहा था। इस वेरिएंट में ADAS के साथ कई और फीचर्स भी मिल रहे थे।

अब मिल रहे ये वेरिएंट्स

अब इस एसयूवी को E, EX, EX(O), S(O), SX, SX, Premium और King वेरिएंट्स में ही ऑफर किया जा रहा है।

क्‍यों बंद हुए वेरिएंट्स

ऐसा माना जा रहा है कि हुंडई क्रेटा के मिड लाइफ अपडेट को लाने वाली है। ऐसे में मौजूदा वर्जन पुरान हो जाएगा और उसकी सेल भी कम हो जाएगी, इसलिए अभी से ही इसके वेरिएंट्स को बंद किया जा रहा है और बचे हुए स्‍टॉक को खत्‍म किया जा रहा है। जिसके बाद नई क्रेटा को मार्केट में लॉन्‍च किया जाएगा।

इतनी है Price

हुंडई क्रेटा के बेस वेरिएंट को इंडियन मार्केट में 10.79 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। इसके टॉप वेरिएंट को मार्केट में 20.20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर खरीदा जा सकता है।

मिलती है इनसे चुनौती

हुंडई की क्रेटा को इंडियन मार्केट में Honda Elevate, Kia Seltos, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, MG Astor, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder जैसी मिड साइज एसयूवी के साथ मुकाबला करना पड़ता है।