HomeAutomobilesMahindra Bolero Classic और Neo को खरीदना हुआ महंगा, कितने बढ़ गए...

Mahindra Bolero Classic और Neo को खरीदना हुआ महंगा, कितने बढ़ गए दाम और क्या है नई रेट लिस्ट

Mahindra Bolero Classic और Neo को खरीदना महंगा हो चुका है। मेकर ने इनकी Price को कितना बढ़ा दिया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mahindra Bolero Classic और Neo को खरीदना महंगा हो चुका है। मेकर ने इनकी Price को May 2026 में कितना बढ़ाया है। अब किस प्राइज पर इन दोनों एसयूवी को खरीदा जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

महंगी हो गईं एसयूवी

महिंद्रा की सबसे ताकतवर एसयूवी में शामिल बोलेरो को रूरल इंडिया में काफी पसंद किया जाता है। मेकर की इस एसयूवी को खरीदना अब महंगा हो चुका है।

इतने बढ़ गए Price

मेकर ने बोलेरो क्‍लासिक और नियो दोनों की प्राइज को अपडेट किया है और अब इनको 26500 रुपये तक महंगा कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी को तुरंत लागू भी किया जा चुका है।

Mahindra Bolero Classic की प्राइज कितनी बढ़ी

महिंद्रा बोलेरो क्‍लासिक की प्राइज में ही सबसे ज्‍यादा 26500 रुपये बढ़े हैं। एसयूवी के B4 को 500 रुपये, B6 को 25500 और B6 (O) को 26500 रुपये महंगा किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट B8 की प्राइज में 21500 रुपये बढ़े हैं।

कितनी हुई Price

महिंद्रा बोलेरो क्‍लासिक को अब 7.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट के लिए अब 9.90 लाख रुपये एक्‍स शोरूम देने होंगे।

Bolero Neo कितनी हो गई महंगी

क्‍लासिक के बाद नियो को भी महंगा कर दिया गया है। इसकी प्राइज में 15500 रुपये बढ़ाए हैं। यह बढ़ोतरी इस एसयूवी के N4 वेरिएंट में हुई है। N8 की प्राइज में 5 हजार रुपये, N10 और 11 को भी महंगा किया गया है। नियो प्‍लस के P4 को 9400 रुपये और P10 को 4500 रुपये महंगा कर दिया है।

कितनी हुई प्राइज

बोलेरो नियो की एक्‍स शोरूम प्राइज 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को 11.99 लाख रुपये कर दिया गया है।

10 लाख से कम में मिलता है Diesel Engine

महिंद्रा बोलेरो अभी भी ऐसी एसयूवी है जिसको डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जा रहा है और इसकी प्राइज 10 लाख रुपये से कम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular