Kia Seltos Hybrid को इंडिया लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इंडिया में इसका टेस्ट भी किया जा रहा है। कब तक इसे Launch किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Kia Seltos Hyrbid का टेस्ट शुरू
इंडिया में पहली बार सेल्टॉस हाइब्रिड को टेस्ट करते हुए देखा गया है। इसके पहले किआ खुद यह बता चुकी है कि वह इस एसयूवी को हाइब्रिड में लाने वाली है।
मिलीं ये डिटेल्स
इंडिया में जिस यूनिट का टेस्ट किया जा रहा है उस पर महाराष्ट्र की टेंपरेरी नंबर प्लेट लगाई गई थी और कार पूरी तरह से कैमोफ्लाज्ड थी। लेकिन उसकी लाइट, फ्लश डोर हैंडल और बड़ी विंडो खुली हुई थी। इसमें रूफ रेल और शार्क फिन एंटीना भी साफ देखा जा सकता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि नई जेनरेशन हाइब्रिड एसयूवी में सिर्फ इंजन और गियरबॉक्स में ही चेंज होगा, बाकी डिजाइन में चेंज नहीं होगा।
बढ़ जाएगी माइलेज
सेल्टॉस को हाइब्रिड के साथ लाने का मकसद ही इसकी माइलेज को बढ़ाना है और ऐसे कस्टमर्स को टार्गेट करना है जिनको बड़ी एसयूवी और ज्यादा माइलेज एक साथ चाहिए।
मिलेगा नया इंजन
किआ सेल्टॉस हाइब्रिड में मेकर नया 1.5 लीटर हाइब्रिड इंजन देगी जो 1.6 लीटर का हो सकता है। इसके साथ में मेकर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को देगी।
कब होगा Launch
मेकर ने यह तो बताया है कि वह इसके हाइब्रिड वर्जन को ला रही है, लेकिन यह नहीं बताया है कि कब तक इसे लॉन्च किया जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि इसे 2027 के Bharat Mobility में शोकेस किया जाएगा।
2025 में आई थी नई जेनरेशन
किआ इंडियन मार्केट में इस एसयूवी से ही अपना सफर शुरू कर चुकी है। जिसके बाद 2025 के दिसंबर में इसकी नई जेनरेशन का डेब्यू किया था और जनवरी 2026 में इसकी प्राइज अनाउंस की थी।
ये भी पढ़ें
Mahindra XEV 9e: इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिलेगी Sporteq सीरीज, ज्यादा स्पोर्टी लुक और Features से होगी लैस; कब हो सकती है Launch?
Toyota Innova Hycross Facelift: इसी हफ्ते तहलका मचाने आएगी! मौजूदा मॉडल से कितनी बदलेगी यह धाकड़ 7-सीटर MPV
MG Windsor EV: 2027 में लॉन्च होगा धांसू Facelift; जानिए अब कितनी मिलेगी ज्यादा Range और क्या होंगे नए Features?
Upcoming Cars: दिसंबर में आ रही 3 शानदार कारें, SUV, EV या Sedan—किस सेगमेंट में किसकी होगी एंट्री?













Leave a Reply