HomeAutomobilesIndia में महंगाई का झटका लेकिन Pakistan में सस्ता हुआ Petrol; आखिर...

India में महंगाई का झटका लेकिन Pakistan में सस्ता हुआ Petrol; आखिर पड़ोसी मुल्क में कितने गिर गए दाम?

Petrol Price: इंडिया में भले ही पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ गए हैं, लेकिन Pakistan में पेट्रोल के दाम कम किए गए हैं। कितने कम हुए हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Petrol Price: India में भले ही पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ गए हैं, लेकिन Pakistan में पेट्रोल के दाम कम किए गए हैं। भारत के पड़ोसी देश में पेट्रोल के दाम कितने कम हुए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Pakistan में सस्‍ता हुआ Petrol

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में पेट्रोल के दाम बीते कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। लेकिन अब यह चर्चा भारत के साथ तुलना में भी हो रही है। भारत में हाल में ही पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम को बढ़ाया गया है। लेकिन पाकिस्‍तान में अब दामों में कमी की गई है।

कितना हुआ सस्‍ता

पाकिस्‍तान में पेट्रोल के दाम में 5 रुपये तक कम किए गए हैं, जबकि इंडिया में हाल में ही पेट्रोल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पाकिस्‍तान में लोगों को राहत देने का काम 16 May 2026 से शुरू किया गया है।

अब क्‍या है कीमत

पाकिस्‍तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 409.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहां पर एक लीटर डीजल की नई कीमत 409.58 रुपये हो गई है। यह कीमत पाकिस्‍तानी रुपये में हैं जो इंडियन करेंसी में कनवर्ट करने पर 140 रुपये के आस पास हो जाती है।

पहले बढ़े थे दाम

पाकिस्‍तान में लगातार शहबाज शरीफ की सरकार ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच लड़ाई के कारण बंद हुए होर्मुज स्‍ट्रेट की सप्‍लाई पर ध्‍यान रख रही है। इसके साथ ही वहां पर भी हर हफ्ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों की समीक्षा की जा रही है। इसी वजह से अब वहां पर कीमतों को कम किया गया है।

पूरी दुनिया में है समस्‍या

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच लड़ाई का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। क्‍योंकि हार्मेुज स्‍ट्रेट से दुनिया का 20 पर्सेंट तेल और गैस लेकर जहाज निकलते हैं। इनमें से सबसे ज्‍यादा टैंकर भारत जैसे एशियाई देशों के पास आते हैं। लेकिन लड़ाई के कारण यहां से टैंकर को सुरक्षित और ज्‍यादा मात्रा में निकालना मुश्किल हो रहा है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular