HomeAutomobilesToyota Innova Hycross और Hyryder ने मचाया तहलका, डिमांड ऐसी कि बन...

Toyota Innova Hycross और Hyryder ने मचाया तहलका, डिमांड ऐसी कि बन गया Record

Toyota Innova Hycross और Hyryder के Hybrid वेरिएंट्स ने इंडिया में धूम मचाई हुई है। इनके जरिए मेकर ने क्‍या रिकॉर्ड बना लिया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Toyota Innova Hycross और Hyryder के साथ टोयोटा इंडियन मार्केट में कई और कारों को Hybrid के साथ ऑफर करती है। मेकर की इन कारों ने इंडियन मार्केट में धूम मचाई हुई है। इनके जरिए मेकर ने क्‍या रिकॉर्ड बना लिया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Toyota Hybrid कारों ने बनाया रिकॉर्ड

टोयोटा इंडियन मार्केट में अलग अलग सेगमेंट में Hybrid Cars को भी ऑफर कर रही है। मेकर की इन कारों ने ही नया रिकॉर्ड बना लिया है।

बनाया यह रिकॉर्ड

मेकर ने नए रिकॉर्ड को बनाने के साथ ही यह भी बताया है कि अब तक इंडियन मार्केट में हाइब्रिड कारों की 3 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स को बेचा जा चुका है।

सेल्‍फ चार्जिंग हाइब्रिड में बढ़ा भरोसा

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के कार्यकारी उपाध्यक्ष सबरी मनोहर ने बताया कि भारत में 3 लाख हाइब्रिड वाहनों की बिक्री का मील का पत्थर हासिल करना हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है, जो टोयोटा की सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक तकनीक में ग्राहकों के मजबूत और बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। टोयोटा में, ‘मास इलेक्ट्रिफिकेशन’ का हमारा सिद्धांत व्यावहारिक, स्केलेबल और समावेशी मोबिलिटी समाधान प्रदान करने पर आधारित है। हाइब्रिड तकनीक एक स्वच्छ भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करती है, जिससे ग्राहक प्रदर्शन, सुविधा या विश्वसनीयता से समझौता किए बिना सहजता से विद्युतीकरण को अपना सकते हैं।

मिलती है 8 साल की वारंटी

टोयोटा अपनी सभी हाइब्रिड कारों की बैटरी पर 8 साल की वारंटी को ऑफर करती है। जिससे इंडिया में कस्‍टमर्स को भी लंबे टाइम तक बैटरी खराब होने या बदलने की टेंशन नहीं होती।

इन कारों में है हाइब्रिड सिस्‍टम

इंडियन मार्केट में टोयोटा जिन कारों में हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी को दे रही है उनमें Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid, Toyota Innova Hycross Hybrid, Toyota Camry Hybrid और Toyota Vellfire Hybrid शामिल हैं।

नहीं होती चार्ज करने की जरूरत

टोयोटा जिन कारों में हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी दे रही है उनमें बैटरी को तो दिया जाता है, लेकिन इन बैटरी को ईवी की तरह चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। मेकर की हाइब्रिड कारों में लगी बैटरी कार चलाते हुए खुद ही चार्ज होने लगती है और जरूरत पड़ने पर यह कार को सिर्फ बैटरी पर ही चला भी सकती है, जिसकी वजह से ट्रैफिक जैसी हालत में पेट्रोल को बचाया जा सकता है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular