9 July को आ रही है ‘Creta Killer’ Nissan Tekton; फीचर्स और लुक देख भूल जाएंगे पुरानी SUV

Nissan Tekton
Nissan Tekton PC-Nissan India

Nissan Tekton अब इंडियन मार्केट में धूम मचाने की तैयारी कर चुकी है। मेकर ने बता दिया है कि वह किस तारीख को इस एसयूवी को इंडिया में बाकी Mid Size SUVs को परेशान करने के लिए ला रही है। इस एसयूवी में क्‍या फीचर्स होंगे। कैसा डिजाइन होगा। कब लॉन्‍च होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही है Nissan Tekton

निसान ने आखिरकार अपनी टेक्‍टॉन एसयूवी के लॉन्‍च को लेकर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। मेकर ने बता दिया है कि वह किस तारीख को इंडिया में इस एसयूवी को लॉन्‍च करेगी।

आ गया इनवाइट

मेकर ने इस एसयूवी के लॉन्‍च को लेकर मीडिया और इनफ्लूएंर्स को BYD भेजा है। जिसमें इस एसयूवी के लॉन्‍च की डेट और जगह को बताया गया है। मेकर ने इसमें बताया है कि वह इस एसयूवी को मुंबई में एक इवेंट में जुलाई में लॉन्‍च करेगी।

Nissan Patrol से मिली प्रेरणा

निसान ने नई एसयूवी टेक्‍टॉन की प्रेंजेटेशन में बताया कि इस एसयूवी के डिजाइन को Nissan Patrol की नई जेनरेशन को ध्‍यान में रखकर बनाने की कोशिश की गई है। जिससे यह देखने में काफी हद तक निसान पेट्रोल का छोटा वर्जन भी लग सकता है।

ये हैं खूबियां

अनवील के दौरान इसके फ्रंट और रियर लुक को पूरी तरह से दिखाया गया है। इसमें फ्रंट में एलईडी डीआरएल, सी-शेप हेडलाइट्स, बड़ी फ्रंट ग्रिल, फॉग लैंप, रूफ रेल, अलॉय व्‍हील्‍स, फ्रंट गेट पर सी-शेप डिजाइन, साइड मिरर इंडीकेटर, 360 डिग्री कैमरा, रियर में कनेक्‍टिड सी-शेप टे लाइट्स, रियर वाइपर और वॉशर, रियर स्‍पॉयलर, इंटीरियर में डैशबोर्ड पर पियानो ब्‍लैक फिनिश के साथ सॉफ्ट टच, एंबिएंट लाइट्स को दिया जाएगा।

मिलेंगे कई इंजन ऑप्‍शन

मेकर ने अभी बताया तो नहीं है, लेकिन इसमें कई इंजन ऑप्‍शन मिलेंगे। जिसमें टर्बो पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड शामिल होंगे।

July में होगी लॉन्‍च

मेकर ने टेक्‍टॉन एसयूवी के लॉन्‍च को लेकर बताया है कि इस एसयूवी को इंडिया में ऑफिशियली 9 July 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा।

किस सेगमेंट को मिलेगी चुनौती

निसान टेक्‍टॉन एसयूवी से इंडियन मार्केट में Kia Seltos, Tata Harrier, Kia Seltos, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder को कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।