HomeAutomobilesअब UK की सड़कों पर दहाड़ेगी Hero XPULSE 200; Launch होते ही...

अब UK की सड़कों पर दहाड़ेगी Hero XPULSE 200; Launch होते ही मची लूट, जानें विदेशी मॉडल में क्या है खास

Hero Motocorp ने अब ब्रिटेन में भी Xpulse 200 सीरीज को Launch कर दिया है। मेकर ने वहां पर कौन सी बाइक्‍स को ऑफर किया है। इनमें क्‍या खूबियां हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Hero Motocorp ने ब्रिटेन में भी Xpulse 200 सीरीज को Launch कर दिया है। मेकर ने वहां पर इस सीरीज की कौन सी बाइक्‍स को ऑफर किया है। इनमें क्‍या खूबियां हैं। किस Price पर इनको ब्रिटेन में लॉन्‍च किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

ब्रिटेन में Launch हुई Hero Xpulse

ब्रिटिश मार्केट में अब इंडियन टू व्‍हीलर मेकर हीरो मोटोकॉर्प की एक्‍स पल्‍स सीरीज को भी लॉन्‍च कर दिया गया है। मेकर ने ऑफिशियली इस सीरीज की 2 बाइक्‍स को यूके में लॉन्‍च किया है।

कौन सी बाइक्‍स हुईं लॉन्‍च

मेकर ने Hero XPulse 200 4V स्‍टैंडर्ड और XPulse 200 Pro को यूके की मार्केट में लॉन्‍च किया है। यह लॉन्‍च तब किया गया है जब पिछले साल मोटो जीबी के साथ हीरो ने साझेदारी की थी।

Hero XPulse 200 4V स्‍टैंडर्ड में दी ये खूबियां

हीरो मोटोकॉर्प ने यूके में लॉन्‍च की गई एक्‍स पल्‍स 200 4वी में 199.6 सीसी का 4स्‍ट्रोक 4 वॉल्‍व सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है, जो 18.9 बीएचपी पावर के साथ 17.35 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसमें 5स्‍पीड गियरबॉक्‍स मिलेगा।

वहीं इस बाइक में 825 एमएम सीट हाइट, 220 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, फ्रंट और रियर में डिस्‍क ब्रेक, 3 एबीएस मोड्स, डिजिटल एलसीडी डिस्‍प्‍ले, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, LED DRLs, LED प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, बैश प्‍लेट, हैंडगार्ड को दिया है।

Hero XPulse 200 Pro में क्‍या दिया

हीरो ने एक्‍स पल्‍स 200 प्रो में भी 199.6 सीसी का 4स्‍ट्रोक 4 वॉल्‍व सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है, जो 18.9 बीएचपी पावर के साथ 17.35 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसमें 5स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया है।

इसके साथ ही बाइक का वजन स्‍टैंडर्ड के मुकाबले 2 किलोग्राम ज्‍यादा है। इसमें प्रो एडजस्‍टेबल फ्रंट सस्‍पेंशन और रियर में भी प्रो एडजस्‍टेबल सस्‍पेंशन मिलते हैं। साथ में 825 एमएम सीट हाइट, 220 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, फ्रंट और रियर में डिस्‍क ब्रेक, 3 एबीएस मोड्स, डिजिटल एलसीडी डिस्‍प्‍ले, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, LED DRLs, LED प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, बैश प्‍लेट, हैंडगार्ड को दिया है।

इतनी है Price

ब्रिटेन में इसके स्‍टैंडर्ड वर्जन को 2499 पांउड और प्रो को 2699 पाउंड की प्राइज पर लॉन्‍च किया है। इनके साथ 200 पाउंड में OTR को भी ऑफर किया गया है।

ब्रिटेन में ही हिट होने की उम्‍मीद

हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चिटाले ने कहा कि एक्सपल्स 200 सीरीज़ का लॉन्च यूके में हीरो मोटोकॉर्प के वैश्विक एडवेंचर मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक्सपल्स ने विश्व स्तर पर एक सुलभ और साथ ही बेहद सक्षम एडवेंचर मोटरसाइकिल के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई है, जो आम राइडर्स और ऑफ-रोड के शौकीनों दोनों को आकर्षित करती है। अपने सिद्ध प्रदर्शन, बहुमुखी प्रतिभा और एडवेंचर-केंद्रित डीएनए के साथ, हमें विश्वास है कि एक्सपल्स रेंज राइडर्स के बीच काफी लोकप्रिय होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular