HomeAutomobiles28 May को आ रही है नई Tata Tiago Facelift; Launch से...

28 May को आ रही है नई Tata Tiago Facelift; Launch से पहले ही लीक हुई वो 5 बड़ी डिटेल्स

Tata Tiago Facelift को इंडिया में 28 May 2026 को Launch किया जाएगा। लेकिन इसके पहले ही इसमें होने वाले चेंज की डिटेल आ चुकी हैं। कौन से चेंज इसमें होंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

Tata Tiago Facelift को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली 28 May 2026 को Launch कर दिया जाएगा। लेकिन इसके पहले ही इसमें होने वाले चेंज की डिटेल आ चुकी हैं। कौन से चेंज इस कार में होंगे। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Tiago Facelift होगी Launch

टाटा अपनी सबसे छोटी और सस्‍ती हैचबैक कार टियागो के फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने वाली है। मेकर ने इसके लॉन्‍च से पहले ही जो चेंज किए गए हैं, उनको रिवील कर दिया है।

ये होंगे चेंज

मेकर ने ऑफिशियली बता दिया है कि वह इस कार के फेसलिफ्ट में क्‍या चेंज कर रही है। इसमें पेट्रोल वेरिएंट के लिए Coral Orange एक्‍सटीरियर कलर रखा गया है। EV वर्जन के लिए यह कलर Mint Green है। साथ में इसके ईवी वर्जन को ज्‍यादा आकर्षक फ्रंट दिया गया है। जिसमें बंद फ्रंट पैनल, नीचे की ओर छोटा एयरडैम, एयरो इंसर्ट व्‍हील डिजाइन मिलता है।

इसके ICE वर्जन में पतले LED हेडलैंप, चौड़ी ब्‍लैक ग्रिल, फॉग लैंप, ड्यूल टोन अलॉय व्‍हील, अपडेटेड LED टेल लैंप को दिया जा रहा है।

बाकी डिटेल्‍स लॉन्‍च पर मिलेंगी

मेकर ने सिर्फ इस कार के दोनों वर्जन को सामने से रिवील किया है। इसमें कौन से इंजन, फीचर्स को दिया जाएगा इसकी डिटेल तो लॉन्‍च के टाइम ही दी जाएगी।

मिल सकते हैं ये अपडेट्स

भले ही अभी इस बात का पता नहीं चला है कि इसमें कौन से इंजन ऑप्‍शन, फीचर्स को दिया जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि इसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, नया डैशबोर्ड ले-आउट, नई फैब्रिक अपहोलस्‍ट्री, टच बेस क्‍लाइमेट कंट्रोल, एंबिएंट लाइट के साथ में सीएनजी वर्जन में ड्यूल सिलेंडर टेक्‍नोलॉजी को लाया जाएगा।

वहीं EV वर्जन में भी बैटरी को बड़ा किया जा सकता है, जिससे ज्‍यादा रेंज मिल पाएगी और यह कम बजट वाली ईवी में अपनी मौजूदगी को और ज्‍यादा बढ़ा पाएगी।

Price क्‍या होगा

टाटा टियागो के ICE वर्जन को मेकर 5 लाख रुपये से शुरू कर सकती है। वहीं इसके EV वर्जन की एक्‍स शोरूम प्राइज को 8.5 लाख रुपये से शुरू किया जा सकता है, जिसके साथ BaaS को भी दिया जा सकता है और कार की स्‍टार्टिंग एक्‍स शोरूम प्राइज को और कम बताया जा सकता है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular