HomeAutomobilesदिल्ली में पेट्रोल ₹100 के पार; नोएडा और गुड़गांव में भी मची...

दिल्ली में पेट्रोल ₹100 के पार; नोएडा और गुड़गांव में भी मची खलबली, जानें आज आपके शहर में कितनी कटी जेब?

Petrol Diesel की कीमत को चौथी बार बढ़ाया गया है। अब कितना महंगा किया गया है। Delhi NCR के‍ किस शहर में क्‍या रेट हो गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Petrol Diesel की कीमत को इंडिया में बीते 10 दिनों में ही चौथी बार बढ़ा दिया गया है। अब एक लीटर पेट्रोल और डीजल को खरीदना कितना महंगा किया गया है। Delhi NCR के किस शहर में क्‍या रेट हो गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

चौथी बार महंगा हुआ Petrol Diesel

इंटरनेशनल मार्केट में भले ही क्रूड ऑयल को लेकर चिंता बढ़ रही है। इसका असर इंडिया में भी दिखाई दे रहा है। तेल कंपनियों ने बीते 10 दिनों में चौथी बार तेल पेट्रोल और डीजल के दाम को बढ़ा दिया है।

इतना महंगा हुआ

पूरे देश में पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी 25 May 2026 की सुबह 12 बजे से लागू भी हो चुकी है।

दिल्‍ली में हुई इतनी कीमत

चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये हो चुकी है। राजधानी दिल्‍ली में एक लीटर डीजल 95.20 रुपये की कीमत पर मिल रहा है।

मुंबई में इतनी है कीमत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल को 111.21 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं एक लीटर डीजल के लिए मुंबई में 97.83 रुपये देने होंगे।

नोएडा में है इतनी कीमत

दिल्‍ली से सटे नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.25 रुपये हो चुकी है। यहां पर एक लीटर डीजल को 95.37 रुपये खरीदा जा सकता है।

गुरुग्राम में इतनी कीमत

दिल्‍ली से सटे ग्रुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.18 रुपये और एक लीटर डीजल को 95.36 रुपये है।

गाजियाबाद में इतनी है कीमत

नोएडा के अलावा उत्‍तर प्रदेश के दूसरे बड़े शहर गाजियाबाद में 102.09 रुपये की कीमत पर पेट्रोल मिल रहा है। वहीं इस शहर में एक लीटर डीजल 95.22 रुपये में मिल रहा है।

फरीदाबाद में यह है कीमत

फरीदाबाद में भी एक लीटर पेट्रोल को 102.30 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं यहां पर एक लीटर डीजल को 95.45 रुपये में मिल रहा है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular