Delhi Police राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक को कम करने हर संभव कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बीते दिनों एक खास अभियान चलाया। इसमें एक खास नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई और हजारों चालान जारी हुए और कई वाहन जब्त भी हुए। किस नियम के टूटने पर पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
दिल्ली में चला अभियान
दिल्ली पुलिस ने बीते दिनों एक खास अभियान को चलाया और एक खास नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की है।
कितने कटे चालान
जानकारी मिली है कि दो दिन में ही पुलिस ने 12568 लोगों के खिलाफ नियम को तोड़ने पर चालान जारी किए हैं। वहीं 1179 वाहनों को जब्त भी किया गया है।
किस नियम के टूटने पर कार्रवाई
दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग रोज गलत दिशा में वाहन ले जाते हैं। जिस वजह से सही दिशा में आ रहे वाहनों के साथ टकराने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा ऐसे वाहनों की वजह से ट्रैफिक जाम जैसी परेशानी भी बढ़ जाती है।
ऐसे लोग बढ़ाते हैं हादसों की संख्या
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत विजयंता गोयल आर्य ने इस मामले में कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से टक्कर होने की स्थिति बन जाती है और कई बार गंभीर हादसे भी हो जाते हैं। इस वजह से ट्रैफिक जाम भी हो जाता है, जिससे अव्यवस्था भी फैल जाती है।
नियमों का पालन है सभी की जिम्मेदारी
घर से निकल कर अपनी मंजिल तक जाने के लिए भले ही लोग अलग अलग तरह के वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सड़क पर आने के बाद सभी की जिम्मेदारी नियमों का पालन करना होता है। अगर सड़क पर चलते हुए ट्रैफिक नियमों का सही तरह से पालन किया जाए तो फिर काफी आसानी से न सिर्फ हादसों को कम किया जा सकेगा बल्कि नियम तोड़ने पर दिए जाने वाले फाइन को भी बचाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply