BMW Price Hike: बीएमडब्ल्यू इंडियन मार्केट में अपनी और Mini कारों को महंगा करने जा रही है। कब से कारों को कितना महंगा किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
BMW Price Hike
बीएमडब्ल्यू ने ऐलान कर दिया है कि वह अपने पोर्टफोलियो में मौजूद सभी कारों की प्राइज को बढ़ाने जा रही है। मेकर ने इसके लिए महीना और तारीख को भी तय कर दिया है।
कब से बढ़ रही कीमत
बीएमडब्ल्यू ने बताया है कि वह इंडिया में अपनी सभी कारों को 01 July 2026 से महंगा करने जा रही है। BMW के साथ ही Mini ब्रॉन्ड की भी कारों की प्राइज को इसी दिन से बढ़ा दिया जाएगा।
कितनी बढ़ रही कीमत
मेकर के मुताबिक इंडियन मार्केट में सभी कारों की कीमत में 2 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी कर दी जाएगी। इस बढ़ोतरी को सभी कारों पर अलग अलग से किया जाएगा।
रुपया कमजोर होना है कारण
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बराड़ ने बताया कि हमारी मजबूत मांग बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया को लग्जरी मोबिलिटी क्षेत्र में लगातार नए मानक स्थापित करने में सक्षम बनाती है। आर्थिक संकटों – विशेष रूप से रुपये के अवमूल्यन और बढ़ते लॉजिस्टिक्स खर्चों – से अपने प्रीमियम मानकों को बनाए रखने के लिए, हम 1 जुलाई 2026 से अपने सभी उत्पादों की कीमतों में 2% तक की वृद्धि कर रहे हैं।
इंडिया में बन रही हैं ये कारें
मेकर जिन कारों की प्राइज को बढ़ाने जा रही है उसमें से कई कारों को इंडिया में ही बनाया जा रहा है। इन कारों में बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूप, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, बीएमडब्ल्यू एक्स1, बीएमडब्ल्यू एक्स3, बीएमडब्ल्यू एक्स5, बीएमडब्ल्यू एक्स7, बीएमडब्ल्यू एम340आई और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलबेस जैसी शानदार कारें शामिल हैं।
CBU के तौर पर आती हैं ये कारें
बीएमडब्ल्यू की कई कारों को इंपोर्ट भी किया जा रहा है। इन कारों में बीएमडब्ल्यू i5 M60, बीएमडब्ल्यू i7, बीएमडब्ल्यू i7 M70, बीएमडब्ल्यू iX, बीएमडब्ल्यू M440i कन्वर्टिबल, बीएमडब्ल्यू M2 कूप, बीएमडब्ल्यू M4 कॉम्पिटिशन, बीएमडब्ल्यू M5 और बीएमडब्ल्यू XM शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
Universo Ferrari: 14 दिन बाद India में खत्म हुआ, पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ लवर्स, जानिए इवेंट में कौन-कौन सी गाड़ियां दिखीं?
Hero Xtreme 125R Stealth Edition: 125 सीसी सेगमेंट में आ गया खास एडिशन, कितनी है Price
BMW F 450 GS: मार्केट में आ गया नया ‘Sports’ वेरिएंट; जानिए किन Features से है लैस, कितनी है Price?
E20 Petrol: 20% बोलकर आपको दिया जा रहा 30% फ्लेक्स फ्यूल, Karnataka Govt के बड़े खुलासे से मची खलबली













Leave a Reply