बड़ा खुलासा! Maruti ने पहली Flex-Fuel Car के लिए क्यों चुनी WagonR? अभी पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी!

Maruti Wagon R Flex Fuel Launch
Maruti Wagon R Flex Fuel Launch PC - autotechbiz.in

Maruti Suzuki Wagon R को इंडिया की पहली Flex Fuel Car के तौर पर ऑफर कर दिया है। आखिर क्‍यों मेकर ने इस कार को ही पहली FF कार के लिए चुना है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti की पहली Flex Fuel Car का हुआ डेब्‍यू

इंडियन मार्केट की सबसे बड़ी कार मेकर मारुति ने 04 June 2026 को ऑफिशियली पहली Flex Fuel कार को ऑफर कर दिया है। इस कार को भले ही अभी पेश न किया गया हो, लेकिन इसकी शुरुआत जरूर कर दी है।

क्‍यों चुनी Maruti Wagon R

मारुति ने इंडिया की पहली फ्लेक्‍स फ्यूल कार के तौर पर वैगन आर को काफी समझदारी के साथ चुना है। इसका सबसे बड़ा कारण सालों के बाद भी इसकी डिमांड कम न होना है।

Private के साथ Taxi में भी हिट

इस कार को प्राइवेट ओनर्स तो पसंद करते ही हैं। यह कार इंडिया में टैक्‍सी या कमर्शियल सेगमेंट में भी काफी हिट कार है। Ola, Uber, Rapido जैसे कैब एग्रीगेटर्स की फ्लीट में सबसे ज्‍यादा संख्‍या में मारुति की वैगन आर कार ही है।

हर महीने हजारों यूनिट्स की डिमांड

मार्केट में सालों पुरानी होने के बाद भी इसकी डिमांड कम नहीं हुई है, बल्कि बढ़ ही रही है। अभी भी हर महीने इस कार की हजारों यूनिट्स को खरीदा जाता है और यह डिमांड लगातार बढ़ ही रही है।

2025 में सेल का रिकॉर्ड बना

2025 में ही मारुति सुजुकी ने ग्‍लोबल लेवल पर इस कार की 1 करोड़ यूनिट्स की सेल का इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाया है कि इसके पार पाना हर किसी कार के लिए आसान नहीं होता।

थर्ड जेनरेशन है पसंद

इंडिया में इस कार की थर्ड जेनरेशन को ऑफर किया जा रहा है। इसे जनवरी 2019 में लॉन्‍च किया गया था और तभी से अब तक इसकी 12 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की सेल हो चुकी है।

Flex Fuel के साथ करेगी कमाल

फ्लेक्‍स फ्यूल के साथ वैगन आर सेल्‍स के मामले में भी कमाल करेगी। जब इस कार को ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया जाएगा तो इसे सबसे ज्‍यादा खरीदा जा सकता है, जिससे मारुति की सेल्‍स और बढ़ सकती है।

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।