Maruti Suzuki Wagon R को इंडिया की पहली Flex Fuel Car के तौर पर ऑफर कर दिया है। आखिर क्यों मेकर ने इस कार को ही पहली FF कार के लिए चुना है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti की पहली Flex Fuel Car का हुआ डेब्यू
इंडियन मार्केट की सबसे बड़ी कार मेकर मारुति ने 04 June 2026 को ऑफिशियली पहली Flex Fuel कार को ऑफर कर दिया है। इस कार को भले ही अभी पेश न किया गया हो, लेकिन इसकी शुरुआत जरूर कर दी है।
क्यों चुनी Maruti Wagon R
मारुति ने इंडिया की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार के तौर पर वैगन आर को काफी समझदारी के साथ चुना है। इसका सबसे बड़ा कारण सालों के बाद भी इसकी डिमांड कम न होना है।
Private के साथ Taxi में भी हिट
इस कार को प्राइवेट ओनर्स तो पसंद करते ही हैं। यह कार इंडिया में टैक्सी या कमर्शियल सेगमेंट में भी काफी हिट कार है। Ola, Uber, Rapido जैसे कैब एग्रीगेटर्स की फ्लीट में सबसे ज्यादा संख्या में मारुति की वैगन आर कार ही है।
हर महीने हजारों यूनिट्स की डिमांड
मार्केट में सालों पुरानी होने के बाद भी इसकी डिमांड कम नहीं हुई है, बल्कि बढ़ ही रही है। अभी भी हर महीने इस कार की हजारों यूनिट्स को खरीदा जाता है और यह डिमांड लगातार बढ़ ही रही है।
2025 में सेल का रिकॉर्ड बना
2025 में ही मारुति सुजुकी ने ग्लोबल लेवल पर इस कार की 1 करोड़ यूनिट्स की सेल का इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाया है कि इसके पार पाना हर किसी कार के लिए आसान नहीं होता।
थर्ड जेनरेशन है पसंद
इंडिया में इस कार की थर्ड जेनरेशन को ऑफर किया जा रहा है। इसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया गया था और तभी से अब तक इसकी 12 लाख से ज्यादा यूनिट्स की सेल हो चुकी है।
Flex Fuel के साथ करेगी कमाल
फ्लेक्स फ्यूल के साथ वैगन आर सेल्स के मामले में भी कमाल करेगी। जब इस कार को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया जाएगा तो इसे सबसे ज्यादा खरीदा जा सकता है, जिससे मारुति की सेल्स और बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें
Universo Ferrari: 14 दिन बाद India में खत्म हुआ, पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ लवर्स, जानिए इवेंट में कौन-कौन सी गाड़ियां दिखीं?
Hero Xtreme 125R Stealth Edition: 125 सीसी सेगमेंट में आ गया खास एडिशन, कितनी है Price
BMW F 450 GS: मार्केट में आ गया नया ‘Sports’ वेरिएंट; जानिए किन Features से है लैस, कितनी है Price?
E20 Petrol: 20% बोलकर आपको दिया जा रहा 30% फ्लेक्स फ्यूल, Karnataka Govt के बड़े खुलासे से मची खलबली













1 Comment