HomeAutomobilesफिर आया Citroen eC3X का नया टीज़र; स्पेसशिप जैसे कड़क इंटीरियर को...

फिर आया Citroen eC3X का नया टीज़र; स्पेसशिप जैसे कड़क इंटीरियर को देखकर उड़ जाएंगे Tata Punch EV के होश

Citroen eC3X को अब Launch करने की तैयारी हो रही है। जिससे Tata.EV को बड़ी टेंशन हो सकती है। इसे कब लाया जा रहा है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Citroen eC3X को अब अगले 4-5 दिनों में ही इंडियन मार्केट में Launch करने की तैयारी हो रही है। जिससे Tata Punch EV और Tata Tiago EV को बड़ी टेंशन हो सकती है। Social Media पर इसके दूसरे टीजर में किस तरह की डिटेल मिल रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Citroen eC3X होगी Launch

इंडियन मार्केट में जैसे जैसे ईवी की डिमांड बढ़ रही है, वैसे वैसे ही सभी मेकर्स अपनी कारों को अपडेट कर रहे हैं। सिट्रॉएन भी इंडिया में ईवी सेगमेंट में eC3 को ऑफर करती है, लेकिन अब इसको अपडेट कर नए वर्जन के तौर पर Citroen eC3X को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है।

Social Media पर Teasor रिलीज हुआ दूसरा टीजर

मेकर ने लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर इस कार के लगातार 2 नए टीजर रिलीज किए हैं। पहले और दूसरे टीजर में कार के एक्‍सटीरियर और इंटीरियर को दिखाया गया है।

दूसरे टीजर से मिली ये डिटेल

सोशल मीडिया पर रिलीज किए गए दूसरे टीजर में कार के इंटीरियर को दिखाया गया है। जिसको ड्यूल टोन इंटीरियर के साथ बड़ी इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 3स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील, फिजिकल एसी बटन, टॉगल स्विच गियर सिलेक्‍टर, डैशबोर्ड और दरवाजों पर ब्‍लू इंसर्ट्स को दिया है।

कब हो रही लॉन्‍च

मेकर ने टीजर में जो इसकी डिटेल नहीं दी है, लेकिन हमें सूत्रों से पता चला है कि इसे अगले 4 से 5 दिनों में ही लॉन्‍च किया जा सकता है।

नए फीचर्स से होगी लैस

सिट्रॉएन की इस गाड़ी को भी बाकी एक्‍स कारों की तरह 10.25 इंच इंफाटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, अपडेटेड इंटीरियर को तो दिया ही जाएगा। डीलरशिप लेवल पर इस कार को 360 डिग्री कैमरा और कुछ कॉस्‍मैटिक अपग्रेड को ऑफर किया जा सकता है।

कितनी होगी Price

सिट्रॉएन की ईसी3 एक्‍स को जब लॉन्‍च किया जाएगा तब इसको 12 से 13 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ही लॉन्‍च किया जा सकता है क्‍योंकि इसके अभी वाले वर्जन को भी 12.90 लाख रुपये में ही ऑफर किया जाता है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular