Avore EV Motorcycle इंडियन मार्केट में काफी जल्द Launch हो सकती है। इसके पहले ही इस बाइक को टेस्टिंग के टाइम स्पाई किया है। लॉन्च से पहले इस बाइक की क्या डिटेल मिली हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Avore EV Motorcycle होगी Launch
इंडियन मार्केट में एक और ईवी प्लेयर के तौर पर Avore की एंट्री होने जा रही है। मेकर ईवी सेगमेंट में पहली बाइक को लॉन्च कर धमाका करने की तैयारी कर रही है।
पहले कर दिया था अनाउंस
कुछ दिन पहले ही समर्थ मोबिलिटी ने अनाउंस किया था कि वह इंडियन मार्केट में नए ईवी ब्रॉन्ड को ला रही है। जिसके बाद अब पहली बार इसकी बाइक को टेस्टिंग के टाइम देखा गया है।
मिली ये डिटेल
टेस्टिंग के टाइम अवोर की बाइक को रोड पर देखा गया है। वैसे तो बाइक अच्छी तरह से कैमोफ्लाज्ड थी, लेकिन फिर भी इसके डिजाइन की डिटेल तो सामने आ ही गई है।
नेकेड होगा डिजाइन
स्पाई यूनिट को देखकर यह आसानी से पता लग गया है कि यह एक नेकेड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी। इसका डिजाइन Yamaha की FZ से मिलता हुआ लग सकता है। जिसमें बड़ी डिस्प्ले, एलईडी लाइट, इंजन की जगह बैटरी पैक, स्प्लिट सीट्स, ओपन ग्रैब हैंडल मिलेंगे। साथ में अलॉय व्हील्स, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक और मजबूत बॉडी इसमें मिल सकती है।
मिलेगी ताकतवर बैटरी
मेकर की ओर से इस बाइक को 10.5 kWh की मोटर के साथ 5kWh की बैटरी को दिया जाएगा। यह बैटरी और मोटर IP 67 रेटिंग के साथ आएंगी। जो इसको 100 से 150 किलोमीटर की रेंज दे सकती हैं।
होगी Ola को टेंशन
अभी तक ओला, मैटर और ओबन रोर जैसे मेकर्स ही इंडिया में ईवी मोटरसाइकिल ऑफर कर रहे हैं। लेकिन अवोर की यह मोटरसाइकिल पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगी और इससे बाकी मेकर्स को टेंशन भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें
Universo Ferrari: 14 दिन बाद India में खत्म हुआ, पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ लवर्स, जानिए इवेंट में कौन-कौन सी गाड़ियां दिखीं?
Hero Xtreme 125R Stealth Edition: 125 सीसी सेगमेंट में आ गया खास एडिशन, कितनी है Price
BMW F 450 GS: मार्केट में आ गया नया ‘Sports’ वेरिएंट; जानिए किन Features से है लैस, कितनी है Price?
E20 Petrol: 20% बोलकर आपको दिया जा रहा 30% फ्लेक्स फ्यूल, Karnataka Govt के बड़े खुलासे से मची खलबली













Leave a Reply