HomeAutomobilesAvore Electric Bike की पूरी जन्मकुंडली मिली; कितने kWh की कड़क बैटरी...

Avore Electric Bike की पूरी जन्मकुंडली मिली; कितने kWh की कड़क बैटरी और जादुई AI फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!

Avore EV Motorcycle इंडिया में काफी जल्‍द Launch हो सकती है। इसमें किस तरह की मोटर और बैटरी को दिया जा सकता है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Avore EV Motorcycle इंडियन मार्केट में काफी जल्‍द Launch हो सकती है। इस बाइक को कैसा डिजाइन मिल सकता है। किस तरह के Features, Battery और Motor को दिया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Avore EV Motorcycle होगी Launch

इंडियन मार्केट में एक और ईवी प्‍लेयर के तौर पर Avore की एंट्री होने जा रही है। मेकर ईवी सेगमेंट में पहली बाइक को लॉन्‍च कर धमाका करने की तैयारी कर रही है।

हो चुकी है अनाउंसमेंट

कुछ दिन पहले ही समर्थ मोबिलिटी ने अनाउंस किया था कि वह इंडियन मार्केट में नए ईवी ब्रॉन्‍ड को ला रही है। जिसके बाद इस बाइक को टेस्‍ट करते हुए गुजरात की सड़कों पर देखा जा चुका है।

नेकेड मिलेगा डिजाइन

स्‍पाई यूनिट को देखकर यह आसानी से पता लग गया है कि यह एक नेकेड इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल होगी। इसका डिजाइन Yamaha की FZ से मिलता हुआ लग सकता है। जिसमें बड़ी डिस्‍प्‍ले, एलईडी लाइट, इंजन की जगह बैटरी पैक, स्प्लिट सीट्स, ओपन ग्रैब हैंडल मिलेंगे। साथ में अलॉय व्‍हील्‍स, आगे और पीछे डिस्‍क ब्रेक और मजबूत बॉडी इसमें मिल सकती है।

मिलेगी ताकतवर बैटरी

मेकर की ओर से इस बाइक को 10.5 kWh की मोटर से 72 V की पावर मिलेगी, जिसके साथ 5kWh की बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी और मोटर IP 67 रेटिंग के साथ आएंगी। जो इसको 100 से 150 किलोमीटर की रेंज दे सकती हैं। इसकी बैटरी 4 वे थर्मल मैनेजमेंट सिस्‍टम के साथ आएगी जो काफी हद तक सेफ रहेगी।

मिलेंगे ये Features

अवोर की इस इलेक्‍ट्रिक बाइक को नेकेड डिजाइन और ताकतवर बैटरी के साथ ही अच्‍छे फीचर्स भी मिलेंगे। इस बाइक में 4 से 5 इंच का डिजिटल डिस्‍प्‍ले मिलेगा जो AI सपोर्ट करेगा। साथ में स्‍मार्ट ट्रिप, मेंटेनेंस की डिटेल जैसे कई फीचर्स को देगी।

होगी Ola को टेंशन

अभी तक ओला, मैटर और ओबन रोर जैसे मेकर्स ही इंडिया में ईवी मोटरसाइकिल ऑफर कर रहे हैं। लेकिन अवोर की यह मोटरसाइकिल पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगी और इससे बाकी मेकर्स को टेंशन भी हो सकती है।

कब हो रही Launch

मेकर ने अभी तक ऑफिशियली यह कंफर्म नहीं किया है कि इस बाइक को कब लॉन्‍च किया जा रहा है। लेकिन माना जा सकता है कि इसे अगले 3-4 महीनों में ही इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular