अभी नई गाड़ी खरीदने में समझदारी या कुछ महीने इंतजार करने में असली अक्लमंदी?

Buy new car or not
Buy new car or not PC- autotechbiz.in AI

इंडिया के Automobile Sector में काफी कम टाइम में काफी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जिससे न सिर्फ मेकर्स कन्‍फ्यूज हो रहे हैं, बल्कि कस्‍टमर्स के बीच भी डर का माहौल बनने लगा है। क्‍या ऐसे में नई कार खरीदने का रिस्‍क लेना चाहिए या फिर कुछ समय तक रूकना अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

तेजी से बदल रहा बाजार

इंडिया में ऑटोमोबाइल सेक्‍टर काफी तेजी से बदल रहा है। कुछ साल पहले तक यहां पर सिर्फ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कारों की ही बात की जाती थी और ईवी को ज्‍यादा अच्‍छा नहीं समझा जाता था। लेकिन अब 4-5 साल में ही मार्केट बदल गया है और Maruti से लेकर Mercedes तक EV कारों पर काफी ज्‍यादा फोकस कर रहे हैं।

बदल रही Technology

मार्केट में न सिर्फ नई कारें आ रही हैं बल्कि टेक्‍नोलॉजी के बदलने के कारण पेट्रोल के साथ भी कई एक्‍सपेरिमेंट हो रहे हैं। जिसकी वजह से अब ईथेनॉल या Flex Fuel की काफी चर्चा हो रही है।

E-85 हुआ Launch

इंडिया में जून 2026 में ही ई-85 पेट्रोल को लॉन्‍च कर दिया गया है। जिसे अब तक का सबसे कम प्रदूषण करने वाला पेट्रोल बताया जा रहा है। मार्केट में इसकी प्राइज भी नॉर्मल ई20 वाले पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये/ लीटर तक कम रखी गई है और इसे दिल्‍ली जैसे शहर में 82 रुपये लीटर की कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।

बढ़ रही कन्‍फ्यूजन

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के बाद ईवी और अब फ्लेक्‍स फ्यूल, ई20, ई85 के साथ कन्‍फ्यूजन काफी ज्‍यादा बढ़ रही है। लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि अगर अब ई20 कार खरीद रहे हैं और बाद में सिर्फ ई85 पेट्रोल ही मिलेगा तो फिर ई20 या उससे पुरानी कारों का क्‍या होगा।

सरकार कही रही यह बात

वैसे तो सरकार की ओर से इस पर कोई साफ साफ बयान नहीं दिया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि इंडिया में अब कम से कम ई20 पेट्रोल को ही बेचा जाएगा। इसके साथ में कई और ऑप्‍शन जैसे ई85, ई30 और ई100 को भी आने वाले महीनों या सालों में लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

अब क्‍या करे आम आदमी

हमारी ओर से तो आम आदमी के लिए यही सलाह है कि अगर आपके पास ऐसी गाड़ी है जिसकी उम्र 10 या 15 साल होने वाली है और नियमों की वजह से आप उस गाड़ी को उम्र पूरी होने के बाद नहीं चला सकते तो फिर ऐसे लोगों को तो गाड़ी खरीदना ही एकमात्र ऑप्‍शन है। लेकिन अगर आपकी गाड़ी को कुछ ही साल हुए हैं और आप सिर्फ नई गाड़ी खरीदने के लिए ही शोरूम जा रहे हैं तो फिर अभी कुछ समय तक रूक जाना स्‍मार्ट ऑप्‍शन होगा।

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।