HomeAutomobilesलॉन्च से पहले ही लीक हो गया निसान का महा-ब्रह्मास्त्र! सामने आई...

लॉन्च से पहले ही लीक हो गया निसान का महा-ब्रह्मास्त्र! सामने आई Nissan Tekton की पूरी सच्चाई

Nissan Tekton इंडियन मार्केट में लॉन्‍च के लिए तैयार है। लेकिन इसके पहले ही इस एसयूवी के रियर की पूरी डिटेल सामने आ चुकी है।

Nissan Tekton इंडियन मार्केट में लॉन्‍च के लिए तैयार है। लेकिन इसके पहले ही इस एसयूवी के रियर की पूरी डिटेल सामने आ चुकी है। इस एसयूवी के रियर को किस तरह डिजाइन किया गया है। इसमें कौन से फीचर्स को दिया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

सामने आ गई Nissan Tekton

निसान की नई एसयूवी टेक्‍टॉन को भले ही अभी तक लॉन्‍च नहीं किया गया है, लेकिन अब इस एसयूवी के रियर की पूरी डिटेल सामने आ चुकी है। लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी को बिना कैमोफ्लाज देखा गया है। जिससे इसके रियर की पूरी डिटेल मिल चुकी है।

कैसा है रियर प्रोफाइल

एसयूवी का रियर प्रोफाइल काफी अच्‍छी तरह से डिजाइन किया गया है। इसमें कनेक्‍टिड टेल लाइट दी गई है, जिसके बीच में निसान का लोगो दिया गया है। साथ में रूफ रेल, शॉर्क फिन एंटीना, रियर वाइपर, बंपर पर सिल्‍वर इंसर्ट्स, टेलगेट पर बड़े अक्षरों में टेक्‍टॉन की बैजिंग, आयताकार लाइट एलिमेंट दिया गया है।

फ्रंट भी आ चुका है सामने

मेकर ने कुछ दिन पहले ही इसके नए टीजर में फ्रंट लुक को दिखाया था। जिसमें यह Baby Patrol की तरह लग रही थी। इसके फ्रंट में भी कनेक्‍टिड एलईडी डीआरएल, आयताकार एलईडी हेडलैंप, रेड कलर हाइलाइटर, बोनट पर टेक्‍टॉन की बड़े अक्षरों में बैजिंग दी गई है।

Renault Duster के प्‍लेटफॉर्म पर बनी

निसान की इस नई एसयूवी को रेनो डस्‍टर की नई जेनरेशन वाले प्‍लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। ऐसे में यह एसयूवी भी ग्राउंड क्लियरेंस के मामले में अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा होगी और इसे भी डस्‍टर की तरह ही 215 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगा।

मिलेगा ताकतवर इंजन

मेकर ने इंजन को लेकर कोई भी डिटेल अभी शेयर नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि इसमें भी 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.8 लीटर स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन के ऑप्‍शन मिलेंगे। जो 6 स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स के साथ आएगी।

July में हो रही Launch

निसान अपनी नई एसयूवी टेक्‍टॉन को इंडियन मार्केट के साथ ही ग्‍लोबल मार्केट के लिए भी 9 July 2026 को ऑफिशियली लॉन्‍च कर रही है। इसे मुंबई में एक इवेंट में लॉन्‍च किया जाएगा।

मिलेगी इनसे चुनौती

निसान Tekton को इंडियन मार्केट में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। जिस सेगमेंट में पहले से ही Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun जैसी एसयूवी मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular