HomeAutomobilesDelhi-Dehradoon Expressway पर एक छोटी सी गलती से खत्‍म हो गया पूरा...

Delhi-Dehradoon Expressway पर एक छोटी सी गलती से खत्‍म हो गया पूरा परिवार, सफर के दौरान किस गलती से बचें

Delhi-Dehradoon Expressway पर एक एक्‍सीडेंट का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। किस गलती से यह दुर्घटना हुई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Delhi-Dehradoon Expressway पर एक एक्‍सीडेंट का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। किस गलती से यह दुर्घटना हुई है। सफर करते हुए किस गलती से आपको भी बचना चाहिए। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Expressway पर बड़ा हादसा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें 2 कारों की भयानक टक्‍कर हुई है। इस वीडियो को Delhi-Dehradoon Expressway का बताया जा रहा है।

छोटी सी भूल और हो गया हादसा

दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस वे पर एक कार अपना कट भूल गई और कुछ मीटर आगे पहुंच गई। तभी ड्राइवर कार को रिवर्स करने लगा, लेकिन पीछे से तेज स्‍पीड में आ रही दूसरी कार के साथ टक्‍कर हो गई।

चार की मौत

इस मामूली लगने वाली इस घटना के कारण चार लोगों की मौत हो गई। यह सभी एक ही परिवार के थे जो दिल्‍ली से हरिद्वार जा रहे थे। इनके अलावा 3 और लोग घायल हो गए थे, जिनका इलाज अस्‍पताल में हो रहा है।

तेज थी टक्‍कर

दोनों कारों के बीच हुई यह टक्‍कर इतनी तेज थी कि पीछे से आई Scorpio कई बार घूमी और फिर सड़क पर पलट गई। टक्‍कर के बाद एक्‍सप्रेस वे पर सफर कर रहे बाकी लोग भी रूक गए और घायलों को कार से बाहर निकाला।

क्‍या थी गलती

इस पूरे हादसे में सिर्फ इतनी सी गलती थी कि आगे वाली कार सही समय पर एग्जिट नहीं कर पाई और सिर्फ कुछ मीटर आगे निकल गई। जिसके बाद उस कार को रिवर्स कर पीछे लाकर एग्जिट करने की कोशिश की गई।

क्‍यों है खतरनाक

जिस तरह से एक्‍सप्रेस वे पर कार को रिवर्स किया जा रहा था और तभी पीछे से आई कार के साथ दोनों की टक्‍कर हो गई। इसका दोष पूरी तरह से पीछे वाली कार को नहीं दिया जा सकता। ऐसा इसलिए क्‍योंकि एक्‍सप्रेस वे पर आमतौर पर स्‍पीड लिमिट 100 से 120 के बीच होती है। बीच में कट न होने की वजह से कार को स्‍पीड में ही चलाया जाता है। लेकिन अगर इस तरह की लापरवाही कोई करे तो फिर हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular