HomeAutomobilesAvore Electric की धाकड़ मोटरसाइकिल के लॉन्च की तारीख तय, अब होगी...

Avore Electric की धाकड़ मोटरसाइकिल के लॉन्च की तारीख तय, अब होगी Ola, Matter, Oben को टेंशन

Avore Electric Motorcycle के Launch Date कंफर्म हो चुकी है। मेकर की पहली बाइक कब लॉन्‍च हो रही है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Avore Electric Motorcycle के Launch Date कंफर्म हो चुकी है। मेकर की पहली बाइक कब लॉन्‍च हो रही है। इसमें कितनी Range मिलेगी, कैसे Features मिलेंगे। क्‍या Price हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Avore Electric Motorcycle Launch Date आई

अवोर ने अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल के लॉन्‍च के लिए दिन तय कर दिया है। मेकर ने यह बता दिया है कि किस डेट में इसे इंडिया में ऑफर कर दिया जाएगा।

कब हो रही Launch

मेकर ने बताया है कि इस बाइक को इंडियन मार्केट में सबसे पहले 28 July 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा। अभी सिर्फ इसके लॉन्‍च की डेट को बताया गया है, जिसके कुछ टाइम के बाद इसके बारे में और भी डिटेल को दिया जाएगा।

टीजर में मिल चुकी है ये डिटेल

मेकर ने लॉन्‍च से पहले बाइक के टीजर रिलीज किए थे। जिसमें बाइक के कई पार्ट्स की झलक देखी जा सकती है। इनमें बाइक की हेडलाइट, टैंक, सीट्स, अलॉय व्‍हील, रियर लाइट को देखा जा सकता है।

कैसी होगी बाइक

अवोर की नई इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल को नेकेड इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें अग्रेसिव लुक वाली एलईडी हेडलाइट होगी, जिसके अंदर ही दोनों साइड एलईडी डीआरएल मिलेंगे। इसके साथ एलईडी इंडीकेटर होंगे। ब्‍लैक कलर के अलॉय व्‍हील्‍स मिलेंगे जिन पर डिस्‍क ब्रेक मिलेगी। करीब 5 से 7 इंच AI इनेबल टीएफटी डिस्‍प्‍ले होगा जो ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आएगा और इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन, बैटरी स्‍टेटस के साथ कई और फीचर मिलेंगे। इसके साइड पैनल पर Ex/2S की ब्रॉन्‍डिंग की गई है और इसके टायर पर भी Aeroform को सफेद रंग में लिखा गया है। टैंक पर चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा जो फास्‍ट चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ स्प्लिट सीट, ओपन ग्रैब हैंडल, ड्यूल टोन पेंट स्‍कीम और टैंक पर नंबरिंग भी मिलेगी।

मिलेगी 250 KM रेंज

शानदार फीचर्स के साथ इस मोटरसाइकिल में 10.5 kW की पावर देने वाली मोटर मिलेगी और 5kWh की बैटरी मिलेगी, जो इसे 250 KM के आस पास की रेंज ऑफर कर सकती है। इसकी बैटरी IP 67 रेटिंग के साथ 4वे थर्मल मैनेजमेंट सिस्‍टम के साथ आएगी।

होगी इनको टेंशन

अवोर ने इस बाइक को पूरी तरह से मेड इन इंडिया बनाया है। ऐसे में Ola, Oben Electric, Matter जैसे मैन्‍युफैक्‍चरर्स को अवोर की नई इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल से टेंशन हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular