Kia इंडियन मार्केट में बड़े धमाके की तैयारी में है। मेकर अगले कुछ हफ्तों में कौन सी 2 नई SUVs को लाने जा रही है। इनमें कौन सी खूबियों को दिया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Kia करेगी 2 SUVs Launch
कार मेकर किआ इंडियन मार्केट में अगले कुछ हफ्तों में ही एक नहीं बल्कि 2-2 नई एसयूवी ला रही है। मेकर ने एक टीजर रिलीज किया है। जिसमें किस सेगमेंट में इन दोनों को लाया जा रहा है, इसकी डिटेल मिली है।
टीजर में पता चला
किआ ने सोशल मीडिया पर जो टीजर शेयर किया है, उसमें यह नहीं बताया है कि किन कारों को लाया जा रहा है। लेकिन यह बता दिया है कि उन दोनों एसयूवी को किस तरह की टेक्नोलॉजी के साथ लाया जा रहा है।
कौन सी टेक्नोलॉजी मिलेगी
टीजर में पता चला है कि वह BEV और HEV टेक्नोलॉजी के साथ दोनों कारों को ला रही है। लेकिन इनमें कौन सी कारें होंगी इसकी डिटेल हम आपको दे रहे हैं।
आएगी Kia Syros EV
किआ सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में अपनी सिरोस को ऑफर कर रही है। इस एसयूवी को K1 प्लेटफॉर्म के साथ किआ की नई सोच पर बनाया गया है। इसी के EV वर्जन को अब इंडिया में लाया जा रहा है।
कब हो रही लॉन्च
मेकर ने ऑफिशियली तो नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे इंडिया में 24 July को लॉन्च किया जा सकता है।
HEV सेगमेंट में आएगी ये एसयूवी
किआ सिरोस को BEV सेगमेंट में लॉन्च करने के करीब 2 से 3 महीनों के अंदर ही मेकर दूसरी एसयूवी को HEV सेगमेंट में लाएगी। यह एसयूवी ग्लोबल पोर्टफोलियो से ली जाएगी और यह Kia Sorento होगी। जिसे 7 सीटर के साथ लाया जाएगा। अभी इसकी डेट सामने नहीं आई है, लेकिन इसे फेस्टिव सीजन तक लॉन्च कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Maruti Victoris का दिखा कैमोफ्लान्ड वर्जन; जानिए फेसलिफ्ट आएगा या मिलेगी कोई एकदम नई Technology?
Ducati Hypermotard V2 और V2 SP बाइक्स इंडिया में Launch हुईं, शानदार Features और ताकतवर Engine के साथ कितनी है Price
कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! अब हर गाड़ी में अनिवार्य होगा AEB फीचर; MoRTH ने तय की है टाइमलाइन?
Paddle Shifters और धाकड़ Driving Modes के साथ आ रही Hyundai Bayon; जानिए कितनी हो सकती है Price?













Leave a Reply