HomeAutomobilesमारुति सुज़ुकी के खरखौदा व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का पीएम मोदी और जापान...

मारुति सुज़ुकी के खरखौदा व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन

o यह फैसिलिटी इंटीग्रेटेड सप्लायर पार्क के साथ 800 एकड़ में फैली है o मौजूदा क्षमता 5 लाख यूनिट की है जिसे 35,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ बढ़ाकर 10 लाख यूनिट किया जाएगा o पूरी क्षमता होने पर यह फैसिलिटी दुनिया की सबसे बड़ी व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज़ में से एक होगी o ‘सुज़ुकी स्मार्ट फैक्ट्री’ कॉन्सेप्ट और इंडस्ट्री 5.0 पर आधारित यह पहल सुरक्षा, गुणवत्ता और उत्पादकता को बेहतर बनाती है। फैसिलिटी की बिजली की 100% ज़रूरतें रिन्यूएबल एनर्जी (सोलर पावर और ग्रीन पावर खरीद के मेल से) के जरिए पूरी की जाती हैं

Maruti Suzuki Kharkhoda vehicle manufacturing plant: नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया-जापान ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम’ के दौरान, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड की आईएमटी खरखौदा, हरियाणा स्थित सबसे आधुनिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री महामहिम सुश्री सानाए ताकाइची द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए किया गया।

ये भी पढ़ें:- Tata Sierra EV Launch हो गई; 665 KM की कड़क Range और जादुई Features के साथ Price मात्र इतने लाख से शुरू!

यह भारत में कंपनी के चार दशकों से अधिक के सफर में एक बेहद महत्वपूर्ण माइलस्टोन है और भारत-जापान की साझेदारी को और मज़बूत करता है।

इस अवसर पर सुज़ुकी मोटर कॉर्पोरेशन (एसएमसी) के रिप्रेज़ेंटेटिव डायरेक्टर और प्रेसिडेंट श्री तोशिहिरो सुज़ुकी और मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के एमडी और सीईओ श्री हिसाशी ताकेउचि के साथ भारत सरकार के कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे।

सालाना 10 लाख यूनिट की पूरी क्षमता पर पहुंचने के बाद, यह फैसिलिटी दुनिया भर के सबसे बड़े व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज में से एक होगी और सालाना 40 लाख यूनिट उत्पादन करने की कंपनी की बड़ी महत्वाकांक्षा# को पूरा करने में एक मुख्य भूमिका निभाएगी। इस फैसिलिटी में कुल अनुमानित निवेश 35,000 करोड़ रुपये* होगा, जिससे 21,000 से अधिक नौकरियाँ* उत्पन्न होंगी।

इस मौके पर सुज़ुकी मोटर कॉर्पोरेशन के रिप्रेजेंटेटिव डायरेक्टर और प्रेसिडेंट श्री तोशिहिरो सुज़ुकी ने कहा, “सुज़ुकी ग्रुप के लिए आज यह बेहद गर्व और सम्मान की बात है कि हरियाणा के खरखौदा में हमारी सबसे आधुनिक कार मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सानाए ताकाइची द्वारा किया गया है।

इसकी मौजूदा 5 लाख यूनिट की क्षमता को आगे बढ़ाकर 10 लाख यूनिट किया जाएगा, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े कार प्लांट्स में से एक बन जाएगा। यह ‘मेक इन इंडिया’ अभियान और भारत-जापान की साझेदारी की सफलता का एक बड़ा प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिल रहे अनुकूल नीतिगत माहौल की वजह से, सुज़ुकी ‘विकसित भारत’ की ओर निवेश, रोजगार, एक्सपोर्ट और नई तकनीकों को और तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।”

ये भी पढ़ें:- July 2026 में नोटों की गड्डी रखो तैयार! लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ Cars

सुज़ुकी ने आगे कहा, “बीते वर्षों में, सुज़ुकी ग्रुप के भीतर भारत का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है। सुज़ुकी के पहले बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (बीईवी) e VITARA का निर्माण विशेष रूप से मारुति सुज़ुकी के गुजरात प्लांट में किया जा रहा है, जिसे दुनिया भर के 100 देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा।

भारत में बनी कारों के एक्सपोर्ट की बदौलत, सुज़ुकी आज जापान में सबसे बड़ी कार इंपोर्टर बन गई है, जो कि दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण और बड़ी मांग वाले ऑटोमोबाइल बाजारों में से एक है। यह बदलाव इस बात का मज़बूत प्रमाण है कि कैसे ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ का सपना हकीकत में बदल रहा है, जो भारत की क्वालिटी, क्षमता और मैन्युफैक्चरिंग की प्रगति पर दुनिया के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।”

क्या है खरखौदा फैसिलिटी?

खरखौदा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को ‘सुज़ुकी स्मार्ट फैक्ट्री’ के कॉन्सेप्ट पर बनाया गया है। यह फैसिलिटी आधुनिक डिजिटल टेक्नोलॉजी का लाभ उठाती है जिससे सभी कामकाजों की रियल-टाइम निगरानी हो पाती है। इससे सुरक्षा, क्वालिटी और प्रोडक्टिविटी में सुधार होता है, और साथ ही मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं के दौरान ऊर्जा की कम-से-कम खपत होती है।

अपनी भविष्य की तैयारियों को और मज़बूत करते हुए, यह प्लांट इंडस्ट्री 5.0 की पद्धतियों को शामिल करता है। इसमें इंसानों के साथ मिलकर काम करने वाले रोबोट्स यानी ‘ह्यूमन-अवेयर कोलैबोरेटिव रोबोट्स’ (कोबोट्स) को तैनात किया गया है। यह इंसानों और मशीनों के बीच बिना किसी रुकावट के तालमेल बनाने में मदद करता है, ताकि क्वालिटी और कामकाज में वैश्विक मानक हासिल किए जा सकें।

प्लांट के कामकाज में रिन्यूएबल एनर्जी का समावेश

फैसिलिटी की बिजली की 100% ज़रूरतें रिन्यूएबल एनर्जी (सोलर पावर और ग्रीन पावर खरीद के मेल से) के ज़रिए पूरी की जाती हैं। वर्तमान में यह 20 MWp की स्थापित सोलर क्षमता के साथ काम कर रही है, जिसे 2030# तक बढ़ाकर 70 MWp करने का लक्ष्य रखा गया है, जो रिन्यूएबल एनर्जी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है। इस प्रयास को और आगे बढ़ाते हुए, यहां एक 10 TPD का बायोगैस प्लांट और 1 MWh का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी लगाया जा रहा है।

ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज सुविधा

संसाधनों के ज़िम्मेदारी पूर्वक इस्तेमाल पर ध्यान देते हुए, यह फैसिलिटी ‘ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज’ प्लांट के रूप में काम करती है, जो पानी की 100% रीसाइक्लिंग सुनिश्चित करता है। इसकी पानी की कुल ज़रूरत का लगभग दो-तिहाई हिस्सा रीसायकल किए गए पानी और रेनवाटर हार्वेस्टिंग से पूरा होता है।

इसके अलावा, वाहनों के ट्रांसपोर्टेशन में सड़क की भीड़भाड़ को कम करने और ईंधन की खपत को बचाने के लिए, खरखौदा फैसिलिटी के अंदर ही एक इन-प्लांट रेलवे साइडिंग स्थापित की जाएगी। ऐसी सुविधा कंपनी के मानेसर (हरियाणा) और हंसलपुर (गुजरात) स्थित व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज़ में पहले से ही संचालित है।

जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालना

सीएसआर पहल के हिस्से के रूप में, कंपनी खरखौदा फैसिलिटी के पास के 10 गांवों में चुनिंदा सामुदायिक विकास परियोजनाएं चला रही है। ये परियोजनाएं स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ सलाह-मशवरा करके शिक्षा, कम्युनिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता के क्षेत्रों में चलाई जा रही हैं।

कुशल कार्यबल तैयार करना

मारुति सुज़ुकी ने कुशल कार्यबल तैयार करने की आकांक्षा के साथ भारत और जापान सरकारों के बीच एक सहयोगी पहल के रूप में चार ‘जापान-इंडिया इंस्टिट्यूट फॉर मैन्युफैक्चरिंग’ (JIM) स्थापित किए हैं। शुरुआत से लेकर अब तक, मारुति सुज़ुकी द्वारा संचालित इन JIM में कुल मिलाकर 2,600 छात्रों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। आगे बढ़ते हुए, कंपनी आवासीय ट्रेनिंग की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए JIM सोनीपत और मानेसर में छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधाएं बनाने की योजना भी बना रही है।

ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Price Cut: Petrol ₹5 और Diesel ₹3 प्रति लीटर हुआ सस्ता; जानें किस कंपनी ने रातों-रात घटा दिए दाम

मारुति सुज़ुकी का मैन्युफैक्चरिंग फुटप्रिंट:-

प्लांट्स और क्षमता का विवरण गुरुग्राम – 5 लाख यूनिट
मानेसर – 9 लाख यूनिट
हंसलपुर – 7.5 लाख यूनिट
खरखौदा – 5 लाख यूनिट
वित्त वर्ष 2026-27 तक अपेक्षित क्षमता 29 लाख यूनिट हंसलपुर में चौथे प्रोडक्शन प्लांट के चालू होने के बाद

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular