HomeAutomobilesBYD करेगी 2 नई EV Launch; Sierra EV, MG Windsor और Creta...

BYD करेगी 2 नई EV Launch; Sierra EV, MG Windsor और Creta Electric को देगी सीधी टक्‍कर

BYD इंडियन मार्केट में 2 नई EV लॉन्‍च करने वाली है। मेकर कौन सी कार को कब ला रही है। रिपोर्ट में पढ़ें।

BYD इंडियन मार्केट में 2 नई EV लॉन्‍च करने वाली है। चाइनीज मेकर कौन सी कार को कब ला रही है। इनसे किन EVs को चुनौती मिल सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

BYD करेगी 2 EV Launch

बीवाईडी इंडियन मार्केट में अब अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए 2 नई कारों को लॉन्‍च करने जा रही है। मेकर ने ऑफिशियली तो कंफर्म नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है।

BYD Atto2 लाएगी

माना जा रहा है कि मेकर इंडिया में सबसे सस्‍ती ईवी वाले सेगमेंट में Atto2 को लाने जा रही है। जिसे 20 लाख रुपये से कम की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लाया जा सकता है। इस ईवी को इंटरनेशनल मार्केट में 430 KM की रेंज के साथ ऑफर किया जाता है और इसमें 3 वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। जो अलग अलग मोटर के साथ आते हैं और अलग अलग पावर जेनरेट करते हैं।

BYD Seal U भी आ रही इंडिया

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीवाईडी इस साल जिस दूसरी कार को इंडिया में ला रही है वह BYD Seal U है। मेकर फिलहाल इंडिया में सील को तो ऑफर कर रही रही है, लेकिन अब इसके यू वेरिएंट को भी इंडिया लाया जा रहा है। इस कार को PHEV टेक्‍नोलॉजी के साथ लाया जाएगा। जिसमें 1.5 लीटर इंजन होगा और 18.3 kWh की LFP बैटरी को ऑफर किया जाएगा। इस कार को 125 KM की प्‍योर इलेक्‍ट्रिक रेंज और लगभग 1100 किलोमीटर की पेट्रोल के साथ कंबाइंड रेंज मिल सकती है। इसे इंडिया में नहीं बनाया जाएगा लेकिन इसे सीकेडी की तरह लाया जाएगा और इंडिया में असंबेल किया जाएगा।

कब तक आएंगी?

बीवाईडी ने यह तो नहीं बताया है कि इन दोनों कारों को कब तक इंडियन मार्केट में लाया जाएगा, लेकिन माना जा रहा है कि अक्‍टूबर के फेस्टिव सीजन तक इनमें से एक कार को तो लाया ही जाएगा जो BYD Atto 2 हो सकती है। इसके कुछ टाइम के बाद मेकर BYD Seal U को भी ऑफर कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular