HomeAutomobilesAI खुद चुनेगा सही ड्राइविंग मोड, Mahindra BLAZO i-TRK में 320HP इंजन;...

AI खुद चुनेगा सही ड्राइविंग मोड, Mahindra BLAZO i-TRK में 320HP इंजन; 10% तक बेहतर माइलेज

महिंद्रा ट्रक एंड बस ने भारत में नया BLAZO i-TRK हाल ही में लॉन्च किया, जिसे कंपनी ने ‘प्रॉफिट का रॉकेट’ बताया है। इसमें 320 HP एमपावर इंजन, AI-powered iFuelSmart, iMAXX 2.0 और 48 घंटे की अपटाइम गारंटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Mahindra BLAZO i-TRK: महिंद्रा ट्रक एंड बस (महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा) ने ऑल-न्यू BLAZO i-TRK हेवी कमर्शियल ट्रक को एक बार फिर से दिल्ली में लोगों को दिखाया। इससे पहले कंपनी इस ट्रक को 14 अगस्त 2026 को लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने इसे ‘प्रॉफिट का रॉकेट’ नाम दिया है। ट्रक को ज्यादा कमाई, बेहतर उत्पादकता, कम परिचालन लागत और फ्लीट पर बेहतर कंट्रोल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

BLAZO i-TRK में कंपनी ने बेहतर माइलेज, दमदार इंजन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और सर्विस सपोर्ट का संयोजन दिया है। कंपनी का दावा है कि यह 10% तक बेहतर माइलेज दे सकता है और 5 वर्षों में प्रति ट्रक 15 लाख रुपये तक अतिरिक्त मुनाफा कमाने में मदद कर सकता है।

320 HP का एमपावर इंजन

BLAZO i-TRK रेंज में महिंद्रा का 7.2-लीटर एमपावर 320 HP इंजन दिया गया है। यह इंजन 1100 से 1700 rpm के बीच 1100 Nm टॉर्क पैदा करता है। चौड़े टॉर्क बैंड के कारण बार-बार गियर बदलने की जरूरत कम होती है, जिससे ड्राइविंग आसान और ईंधन दक्षता बेहतर होती है।

इंजन में TurboMax टर्बोचार्जर दिया गया है, जो ज्यादा एयरफ्लो के जरिए बेहतर टॉर्क और माइलेज देने में मदद करता है। वहीं OptiFuel एयर कंप्रेसर जरूरत पूरी होने पर खुद अलग हो जाता है, जिससे इंजन पर अनावश्यक लोड कम होता है।

AI से बेहतर माइलेज

BLAZO i-TRK की सबसे खास तकनीकों में iFuelSmart AI-powered Auto Drive Mode शामिल है। यह सिस्टम सड़क की ढलान, वाहन के वजन और ड्राइविंग परिस्थितियों का लगातार विश्लेषण कर अपने आप सही ड्राइविंग मोड चुनता है। इससे ड्राइवर पर मैन्युअल मोड चुनने की निर्भरता कम होती है और लगातार बेहतर माइलेज हासिल करने में मदद मिलती है।

48 घंटे की अपटाइम गारंटी

महिंद्रा ने BLAZO i-TRK के साथ उद्योग में पहली बार 48 घंटे की अपटाइम गारंटी देने का दावा किया है। यदि वाहन तय 48 घंटे में सड़क पर वापस नहीं आता है, तो ग्राहक को 10,000 रुपये प्रति दिन का हर्जाना मिलेगा।

सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर 75 किमी और राज्य राजमार्गों पर 50 किमी के भीतर सर्विस सेंटर और Mahindra Quick Service Points (MQSP) उपलब्ध कराए गए हैं।

कंपनी की Parts Supply Guarantee के तहत डीलर नेटवर्क में 250 महत्वपूर्ण पार्ट्स उपलब्ध रखने का प्रावधान है। तय 24 घंटे में गारंटीड पार्ट उपलब्ध नहीं होने पर ग्राहक को वह पार्ट मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा, 100 से अधिक पार्ट्स पर वारंटी भी दी जा रही है।

iMAXX 2.0 से मिलेगा फ्लीट पर पूरा कंट्रोल

BLAZO i-TRK में iMAXX 2.0 नेक्स्ट-जेनरेशन कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म दिया गया है। यह रियल-टाइम व्हीकल इंटेलिजेंस, प्रेडिक्टिव डायग्नोस्टिक्स, ड्राइवर बिहेवियर मॉनिटरिंग, सर्विस मैनेजमेंट और फ्लीट रिपोर्ट उपलब्ध कराता है।

इसमें Remote AC Management, Remote Vehicle Crank Inhibit, Air Filter Clogging Alert, DPF Performance Alert, Distance-to-Empty (DTE) Monitoring, FleetSense Reports और ScoreMax Driver Performance Analytics जैसे फीचर्स शामिल हैं। डीलरों के पास विकल्प के तौर पर 2-way Driver Monitoring System भी उपलब्ध है, जो ड्राइवर की पहचान, सीट बेल्ट और थकान जैसे संकेतों की निगरानी कर सकता है।

ड्राइवर के आराम का भी ध्यान

ट्रक में ComfyMax 3-way adjustable suspended seat , EasyCruise Cruise Control , Bluetooth-enabled music system, FM/AM रेडियो, USB charging, AUX और hands-free calling के लिए माइक्रोफोन दिया गया है। साथ ही विशाल प्रीमियम AC केबिन को ‘ड्राइवर के ऑफिस’ की तरह डिजाइन किया गया है।

वाहन में 430 mm Heavy-Duty Clutch भी मिलता है, जो बेहतर टॉर्क ट्रांसफर, हीट डिसीपेशन और लंबी क्लच लाइफ देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सभी 9-speed transmission models में उपलब्ध है।

NOW 24×7 ऐप से सर्विस मैनेजमेंट

महिंद्रा ने BLAZO i-TRK के साथ NOW 24×7 मोबाइल ऐप भी दिया है। इसके जरिए फ्लीट मालिक सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज और ट्रैक कर सकते हैं, सर्विस अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, पूरी सर्विस हिस्ट्री देख सकते हैं, रोडसाइड असिस्टेंस मांग सकते हैं, स्पेयर पार्ट्स ऑर्डर कर सकते हैं और लाइव ब्रेकडाउन वैन लोकेशन देख सकते हैं। डिजिटल अप्रूवल और सर्विस अपडेट भी ऐप पर मिलते हैं।

इसके अलावा 6 साल/6 लाख किमी या 8 साल/8 लाख किमी के M-Care Annual Maintenance Contract (AMC) और Extended Warranty Plan उपलब्ध हैं। टिपर्स के लिए 6,000-10,000 घंटे तक के प्लान भी दिए गए हैं।

Intellicore Design और Aerokit-Ready

BLAZO i-TRK महिंद्रा के नए Intellicore Design दर्शन पर आधारित है। इसमें चौड़ी रोबस्ट ग्रिल, फुल-साइज हाई-परफॉर्मेंस हेडलाइट्स और एर्गोनॉमिक केबिन दिया गया है। ट्रक Skyline Blue सहित 3 रंगों में उपलब्ध होगा और अलग-अलग वेरिएंट व एप्लीकेशन में पेश किया जाएगा।

इसमें Aerokit-ready design भी है, जिससे फील्ड में एयरो किट आसानी से लगाई जा सकती है। इससे बेहतर एयरोडायनैमिक्स और ईंधन दक्षता में मदद मिलती है तथा बाहर से किए जाने वाले बदलावों के कारण होने वाले पानी के रिसाव, जंग और ढांचागत नुकसान का जोखिम कम होता है।

महिंद्रा ग्रुप के ग्रुप एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य, SML महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं ट्रक्स एंड बसेस के प्रेसिडेंट विनोद सहाय ने कहा कि BLAZO i-TRK इंटेलिजेंट ट्रकिंग के जरिए कमर्शियल मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने की कंपनी की सोच को दर्शाता है। उनके मुताबिक, यह 5 वर्षों में प्रति ट्रक 15 लाख रुपये तक मुनाफा बढ़ाने की क्षमता और उद्योग में पहली अपटाइम गारंटी के साथ आता है।

इस तरह BLAZO i-TRK को महिंद्रा ने सिर्फ एक ट्रक नहीं, बल्कि ज्यादा कमाओ, ज्यादा चलाओ और ज्यादा कंट्रोल करो पर आधारित एक पूरा प्रॉफिटेबिलिटी और फ्लीट मैनेजमेंट इकोसिस्टम बनाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular