ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया की सबसे पसंदीदा Car कही जाने वाली Maruti Swift की हजारों यूनिट्स को हर महीने खरीदा जाता है। दिल्ली में इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को 7.28 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Maruti Swift खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। लेकिन कई बार लोग थोड़ी कम या ज्यादा पेमेंट भी कर देते हैं, जिसके बाद कार को अपने मुताबिक डाउन पेमेंट करने के बाद भी खरीदा जा सकता है। Maruti Swift के बेस वेरिएंट को भी खरीदने के लिए 1.28 लाख रुपये की डाउन पेमेंट की जा सकती है।
₹9,500 की EMI पर Car खरीदने का पूरा प्लान
Maruti Swift के बेस वेरिएंट LXI को खरीदकर घर लाने के लिए 1.28 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट दिए जाते हैं तो इसके बाद कार की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 6 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। 7.28 लाख रुपये में करीब 46 हजार रुपये आरटीओ और करीब 28 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। Smart Card, MCD, Fastag के मिलाकर करीब 5500 रुपये और देने होंगे। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 9500 रुपये (Maruti Swift EMI) देने होंगे।
क्यों Maruti Swift बनी देश की सबसे पसंदीदा Car?
Maruti Suzuki हैचबैक सेगमेंट में Maruti Swift को Maruti Arena शोरूम्स से ऑफर करती है। लंबे समय से मारुति इस कार को इंडियन मार्केट में लाती है। ज्यादा आराम, कम मेंटेनेंस और पेट्रोल के साथ सीएनजी का शानदार माइलेज इसे इंडिया की पसंदीदा हैचबैक में से एक बनाता है।
Maruti Swift के फीचर्स की जानकारी
मारुति Swift में छह एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, ईएसपी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, सुजुकी कनेक्ट, सिंगल और ड्यूल टोन एक्सटीरियर, ब्लैक इंटीरियर, एलईडी डीआरएल, एलईडी लाइट्स, फॉग लैंप, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, 9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply