ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया की सबसे पसंदीदा Compact SUV कही जाने वाली Maruti Breeza की हजारों यूनिट्स को हर महीने खरीदा जाता है। दिल्ली में इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को 9.74 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Maruti Breeza खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। लेकिन कई बार लोग थोड़ी कम या ज्यादा पेमेंट भी कर देते हैं, जिसके बाद कार को अपने मुताबिक डाउन पेमेंट करने के बाद भी खरीदा जा सकता है। Maruti Brezza के बेस वेरिएंट को भी खरीदने के लिए 1.74 लाख रुपये की डाउन पेमेंट की जा सकती है।
₹12,700 की EMI पर SUV खरीदने का पूरा प्लान
Maruti Brezza के बेस वेरिएंट LXI को खरीदकर घर लाने के लिए 1.74 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट दिए जाते हैं तो इसके बाद कार की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 8 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। 9.74 लाख रुपये में करीब 61 हजार रुपये आरटीओ और करीब 44 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 12700 रुपये (Maruti Brezza EMI) देने होंगे।
क्यों Maruti Brezza बनी देश की सबसे पसंदीदा SUV?
Maruti Suzuki Compact SUV सेगमेंट में Maruti Brezza को Maruti Arena शोरूम्स से ऑफर करती है। लंबे समय से मारुति इस कार को इंडियन मार्केट में लाती है। ज्यादा आराम, कम मेंटेनेंस और पेट्रोल के साथ सीएनजी का शानदार माइलेज इसे इंडिया की पसंदीदा Compact SUV में से एक बनाता है।
Maruti Brezza के फीचर्स की जानकारी
मारुति Brezza में ड्यूल टोन एक्सटीरियर, सिंगल पेन सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, स्मार्ट प्ले प्रो प्लस ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जर, व्हीकल ट्रैकिंग, छह एयरबैग, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, प्रोजेक्टर हेडलाइट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, रियर एसी वेंट्स, की-लैस एंट्री सिस्टम, पावर विंडो फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?
Volkswagen Virtus Facelift: पहला टीजर आया सामने; जानिए नए मॉडल में क्या-क्या बदलने वाला है?













Leave a Reply