Credit Card: नहीं भर पा रहे क्रेडिट कार्ड का बिल तो नहीं धमका सकता बैंक, न घर पर आकर कर सकता है बेइज्जती

क्रेडिट कार्ड का बिल न भर पाएं तो क्या करें। Photo Credit:- Freepik
क्रेडिट कार्ड का बिल न भर पाएं तो क्या करें। Photo Credit:- Freepik

Credit Card Tips According To RBI Guidelines: पिछले कुछ सालों में लोग क्रेडिट कार्ड की तरफ ज्यादा आकर्षित हुए हैं। खासतौर पर नौकरीपेशा लोग ज्यादा संख्या में क्रेडिट कार्ड बनवाते हैं। यही नहीं, बैंक वाले भी अपने लोगों को मॉल भेजकर, किसी जगह पर स्टॉल लगाकर, लोगों को कॉल करवाकर आदि क्रेडिट कार्ड ऑफर करता है।

ये भी पढ़ें:- इस गर्मी एसी खरीदने वाले जान लें: इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या होता है फर्क? वरना पड़ सकता है पछताना

इसलिए लोग भी इसे बनवा लेते हैं, लेकिन जब हम इस क्रेडिट कार्ड को बनवा लेते हैं तो दिक्कतें भी शुरू हो जाती हैं क्योंकि कई लोग इसका बिल नहीं भर पाते हैं। ऐसे में बैंक अपनी वसूली करने के लिए कई तरीके अपनाता है जिसमें से ग्राहक को धमकाने जैसे मामले भी सामने आते हैं। इसलिए आपको बतौर ग्राहक अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए।

नहीं भर पा रहे बिल तो क्या करें?

अगर आपके पास पैसे नहीं हैं या कम हैं तो आप बिल के मिनिमम ड्यू को भर सकते हैं। अगर आपको लग रहा है कि अब आप क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पाएंगे तो आप बैंक या कस्टमर केयर से बात करके उनसे समय ले सकते हैं, आप बिल की किस्तें बनवा सकते हैं। अगर आपके पास कोई ऑप्शन नहीं है तो आप सेटलमेंट भी करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- ये जानना जरूरी: आपके घर में भी घुस आते हैं चूहे, तो बिना मारे ऐसे भगाएं बाहर; नहीं आएंगे कभी लौटकर

नहीं भरा बिल तो क्या होगा?

जब हम बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाते हैं तो वो हमें कार्ड में एक लिमिट सेट करके देते हैं। इस लिमिट को हम खर्च करते हैं और फिर इसे वापस करना होता है, लेकिन अगर आप अपना क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पाते हैं तो बैंक सबसे पहले इस पर फाइन लगाता है।

इसके बाद जब आप लगातार बिल मिस करते हैं तो बैंक आपके सिबिल स्कोर की रिपोर्ट करके इसे खराब करवाता है। सिबिल स्कोर खराब होने पर आपको आगे चलकर किसी दूसरे बैंक से लोन मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं और हो सकता है आपको लोन ही न मिले।

बैंक से डरे नहीं

बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के बकाए पैसे को वापस करने के लिए थर्ड पार्टी रिकवरी एजेंट हायर करता है। फिर ये लोग क्रेडिट कार्ड होल्डर को कॉल करते हैं और जरूरत पड़ने पर आपके घर भी आ जाते हैं।

पर यहां जान लें कि बैंक, ये थर्ड पार्टी एजेंट या कोई दूसरा व्यक्ति न आपको धमका सकता है, न आपके घर आकर आपकी बेइज्जती कर सकता है और न ही आपको शारीरिक या मानसिक रूप से परेशान कर सकता है आदि। अगर कोई ऐसा करें तो आप उसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में कर सकते हैं।