HomeAutomobilesRenault Duster Hybrid Launch की डेट फाइनल हुई, October में किस दिन...

Renault Duster Hybrid Launch की डेट फाइनल हुई, October में किस दिन आ रही SUV?

Renault Duster Hybrid Launch की डेट सामने आ चुकी है। इसे कब ऑफर किया जा रहा है। कितना ताकतवर Engine और Features को दिया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Renault Duster Hybrid Launch की डेट सामने आ चुकी है। इसे कब ऑफर किया जा रहा है। कितना ताकतवर Engine और Features को दिया जाएगा। इसकी क्‍या Price रखी जा सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Renault Duster Hybrid Launch डेट आई

रेनो ने अपनी मिड साइज एसयूवी के हाइब्रिड वेरिएंट को इंडिया में लॉन्‍च करने की डेट को रिवील कर दिया है। मेकर इस एसयूवी को पहले से ही 2 इंजन ऑप्‍शंस के साथ ऑफर कर रही है, जो पेट्रोल इंजन के साथ आ रहे हैं।

कब आ रही हाइब्रिड डस्‍टर

मेकर ने बताया है कि वह इस एसयूवी के हाइब्रिड वर्जन को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली 17 October 2026 को लॉन्‍च कर देगी। इसकी डिटेल जनवरी 2026 में ही बताई गई थी कि हाइब्रिड वेरिएंट को सबसे आखिर में Diwali 2026 के आस पास लाया जाएगा।

कितना ताकतवर होगा इंजन

अभी रेनो ने हाइब्रिड वर्जन की पूरी डिटेल रिवील नहीं की हैं। लेकिन इसमें 1.4 kWh की बैटरी के साथ Strong Hybrid E-Tech 160 इंजन दिया जाएगा। जो संभवत: 1.8 लीटर का हो सकता है।

मिलेंगे शानदार Features

रेनो इस एसयूवी में वैसे भी कई शानदार फीचर्स को ऑफर कर रही है। इसलिए इसके हाइब्रिड वेरिएंट्स में भी कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। जिनमें, 10.09 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले और 10.25 इंच ड्राइवर डिस्‍प्‍ले दिया है। साथ में 2.5 एयर प्‍यूरीफायर, ऑटोमैटिक ड्यूल जोन एसी, एलीवेटिड सेंटर कंसोल के साथ ई-शिफ्टर, वायरलैस स्‍मार्टफोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, 6वे एडजस्‍टेबल सीट, 48 कलर्ड एंबिएंट लाइट, Eco, Comfort, Preso ड्राइविंग मोड्स, ड्यूल टोन इंटरियर, थ्री स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट्स, कनेक्‍टिड सर्विसेज, बिल्‍ट इन गूगल, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, 50 किलोग्राम की क्षमता वाले रूफ रेल, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 700 लीटर का बूट स्‍पेस, इलेक्‍ट्रिक पावर्ड टेल गेट, शार्क फिन एंटीना, रियर वाइपर और वाशर, 6 एयरबैग, 17 सेफ्टी फीचर्स के साथ Level-2 ADAS जैसी खूबियां होंगी।

कितना होगा Price

इसके पेट्रोल वेरिएंट्स को इंडिया में 10.49 लाख रुपये से 18.09 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जाता है। लेकिन हाइब्रिड वेरिएंट्स को इससे ज्‍यादा प्राइज पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडिया में डस्‍टर को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में हाइब्रिड इंजन के साथ सिर्फ Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder को ही ऑफर किया जाता है। इसलिए डस्‍टर हाइब्रिड को इन दोनों ही एसयूवी से चुनौती मिलेगी।

मापदंड / विवरण मुख्य बिंदु (Key Details)
आधिकारिक लॉन्च तिथि 17 October 2026 (दीवाली 2026 का समय)
इंजन व हाइब्रिड टेक Strong Hybrid E-Tech 160 (संभवतः 1.8L पेट्रोल) + 1.4 kWh बैटरी
स्क्रीन व कनेक्टिविटी 10.09″ इंफोटेनमेंट, 10.25″ ड्राइवर डिस्प्ले, बिल्ट-इन गूगल, टाइप-सी पोर्ट्स
केबिन कम्फर्ट व फीचर्स पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 2.5 एयर प्यूरीफायर, ड्यूल-जोन AC, 48-कलर एंबिएंट लाइट, e-Shifter
डायमेंशन्स व प्रैक्टिकैलिटी 212 mm ग्राउंड क्लियरेंस | 700L बूट स्पेस | 18″ अलॉय व्हील्स | 50 kg क्षमता रूफ रेल्स | इलेक्ट्रिक टेलगेट
सेफ्टी फीचर्स Level-2 ADAS, 6 एयरबैग्स, 17 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
ड्राइविंग मोड्स Eco, Comfort, Perso
अनुमानित कीमत पेट्रोल रेंज (₹10.49 लाख – ₹18.09 लाख) से प्रीमियम होगी
सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara Strong Hybrid, Toyota Urban Cruiser Hyryder

यह भी पढ़ें- Renault Triber Turbo CNG में भी होगी Launch, अब बिगड़ेगा Ertiga का खेल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular