HomeAutomobilesलॉन्‍च हुए MG Hector के 2 नए अवतार, Blackstorm और Snowstorm में...

लॉन्‍च हुए MG Hector के 2 नए अवतार, Blackstorm और Snowstorm में कैसी हैं खूबियां?

MG Hector के 2 नए अवतार इंडियन मार्केट में Launch हुए हैं। Blackstorm और Snowstorm को किस Price पर लाया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

MG Hector के 2 नए अवतार इंडियन मार्केट में Launch हुए हैं। Blackstorm और Snowstorm में कौन सी खूबियों को दिया गया है। इन दोनों को किस Price पर लाया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MG Hector के आए 2 नए अवतार

इंडियन मार्केट में एमजी मोटर्स कई कारों को ऑफर करती है। मेकर ने अपनी मिड साइज एसयूवी हेक्‍टर को 2 नए अवतार में लॉन्‍च किया है। मेकर ने इस एसयूवी को Blackstorm और Snowstorm अवतार में ऑफर कर दिया है। इन एडिशन में एसयूवी को अलग अलग एक्‍सटीरियर और इंटीरियर थीम के अलावा ऑल ब्‍लैक स्‍टॉर्म हैक्‍स ग्रिल, फ्रंट और रियर बंपर गार्निश, ऑरा स्‍ट्रॉम ब्‍लेड अलॉय व्‍हील, रेड ब्रेक कैलिपर, पियानो ब्‍लैक रूफ रेल, पियानो ब्‍लैक बेजल्‍स वाले LED हेडलैंप, स्‍मोक्‍ड कनेक्‍टिड टेल लैंप, प्रीमियम निंबस ब्‍लैक इंटीरियर, ब्‍लैकस्‍ट्रॉम और स्‍नोस्‍ट्रॉम की एम्‍बॉसिंग, कई पार्ट्स पर रेड एसेंट्स को दिया है।

कैसी हैं खूबियां

इन दोनों अवतारों में एसयूवी में कई नए फीचर्स और एलीमेंट्स को देकर इसके लुक को और बढ़ाने की कोशिश की गई है। स्‍टॉर्म एडिशन में एसयूवी को पहले की तरह ही 14 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, i-SWIPE टच जेस्‍टर कंट्रोल, की-शेयरिंग, डिजिटल ब्‍लूटूथ, प्रेडिक्‍टिव मेंटेनेंस अलर्ट, रिमोट एसी, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, पैनोरमिक सनरूफ, 8 कलर्ड एंबिएंट लाइट, ADAS, ऑटोमैटिक पावर्ड टेलगेट, पीएम 2.5 फिल्‍टर के साथ एयर प्‍यूरीफायर, रेन सेंसिंग वाइपर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, 360° एचडी कैमरा, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), हिल होल्ड कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितना ताकतवर है Engine

मेकर ने इन दोनों एडिशन में भी 1.5 लीटर टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन ऑफर किया है। जो इस एसयूवी को 143 पीएस पावर के साथ 250 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स के ऑप्‍शन भी मिलते हैं।

पर्सनल टच देने का है अनूठा तरीका 

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विनय रैना ने कहा , “हेक्टर भारत में एमजी की यात्रा का एक अभिन्न अंग रहा है और वर्षों से एमजी ब्रांड का पर्याय बन चुका है। भारतीय एसयूवी सेगमेंट में कनेक्टेड मोबिलिटी के अग्रणी वाहनों में से एक के रूप में, हेक्टर ग्राहकों की बदलती आकांक्षाओं के अनुरूप लगातार विकसित हो रहा है। स्टॉर्म सीरीज़ की शुरुआत के साथ, हम स्टाइल और विशिष्टता की एक और भी सशक्त अभिव्यक्ति पेश करके इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म और हेक्टर स्नोस्टॉर्म ग्राहकों को अपनी एसयूवी को व्यक्तिगत रूप देने का एक अनूठा तरीका प्रदान करते हैं, साथ ही हेक्टर के अनुभव को परिभाषित करने वाली तकनीक, सुरक्षा, आराम और परिष्कार को भी बरकरार रखते हैं।”

कितनी रखी Price

इंडियन मार्केट में इस एसयूवी को 19.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है। यह प्राइज इसके दोनों ब्‍लैक स्‍ट्रॉम और स्‍नो स्‍ट्रॉम के लिए मान्‍य होगी।

यह भी पढ़ें- आ गई MG Hector Tomahawk; कितनी है Range और कैसे हैं Features

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular