E20 Petrol: Karnataka के बाद अब Keralam में हो रही चेकिंग, पेट्रोल पंपों पर धांधली रोकने के लिए शुरू हुई बड़ी जांच

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price PC - Autotechbiz.in - AI

खबर की मुख्‍य बातें

कर्नाटक के बाद केरल में भी शुरू हुई चेकिंग।
E20 पेट्रोल में ईथेनॉल ब्‍लेंडिंग पर चेकिंग शुरू।
10 दिन बाद केरल में लिए सैंपल के आएंगे नतीजे।

E20 Petrol पर अब Karnataka के बाद अब Keralam में भी ब्‍लेंडिंग पर चेकिंग शुरू कर दी गई है। किन जगहोें पर चेकिंग हो रही है। कब तक इनकी रिपोर्ट आएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

E20 Petrol पर चेकिंग शुरू

ई20 पेट्रोल को लेकर विवाद और बढ़ गया है। कर्नाटक के बड़े खुलासे के बाद अब एक और राज्‍य ने इस मामले में चेकिंग शुरू कर दी है। अब चेकिंग को शुरू करने वाला दूसरा राज्‍य केरल है।

कहां हो रही चेकिंग

केरल में राज्‍य सरकार की ओर से ईथेनॉल ब्‍लेंडिंंग की मात्रा को लेकर चेकिंग की जा रही है। यह चेकिंग राज्‍य में तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोझिकोड और कून्‍नूर जिलों में की जा रही है। इन सभी जिलों में 9 पेट्रोल पंपों से सैंपल को लिया गया है। जिसके बाद इनकी टेस्‍टिंग लैब में होगी और करीब 10 दिनों में इसके नतीजे सामने आएंगे।

केरल के मंत्री ने कहा

केरल के फूड और सिविल सप्‍लाई मंत्री अनूप जैकब ने कहा कि कन्‍ज्‍यूमर को अच्‍छी क्‍वालिटी के फ्यूल की सप्‍लाई को पक्‍का करने के लिए और मिलावट के साथ ही अन्‍य गड़बड़ी को रोकने के लिए यह जांच की जा रही है।

कर्नाटक सरकार ने किया था खुलासा

केरल के पड़ोसी राज्‍य कर्नाटक की राज्‍य सरकार ने इस बात का खुलासा किया था। कर्नाटक के मंत्री की ओर से इस पर एक प्रेस कांफ्रेंस की गई थी, जिसमें यह जानकारी दी गई थी कि राज्‍य में पेट्रोल में ईथेनॉल की ब्‍लेंडिंग 31 फीसदी से भी ज्‍यादा है। जबकि सरकार की ओर से सिर्फ ई20 ब्‍लेंडिंग को ही मंजूरी दी गई है।

तेल कंपनियों का क्‍या है कहना

यइस मामले में तेल कंपनियों का कहना है कि उनकी ई20 सप्‍लाई BIS के मौजूदा स्‍पेसिफिकेशंस के मुताबिक ही हो रही है। वहीं दूसरी ओर कर्नाटक की राज्‍य सरकार इस मामले में केंद्र सरकार और तेल कंपनियों पर आरोप लगा रही है।

यह भी पढ़ें- E20 Petrol: 20% बोलकर आपको दिया जा रहा 30% फ्लेक्‍स फ्यूल, Karnataka Govt के बड़े खुलासे से मची खलबली

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।