MRF Q2 Results: 1.25 लाख रुपये का 1 शेयर, लेकिन डिविडेंड मिला सिर्फ ₹3! Q2 नतीजों ने दिया निवेशकों को 440 वोल्ट का झटका

MRF Tyre
MRF Tyre PC- MRF

खबर की मुख्‍य बातें

MRF ने किया अंतरिम डिविडेंड का एलान।
हर शेयर धारक को मिलेगा 3 रुपये डिविडेंड।
नेट प्रॉफिट में आई 28% की गिरावट।

MRF Q2 Results आने के साथ ही डिविडेंड देने का भी एलान हो चुका है। Share Market के सबसे महंगे शेयर पर कितना डिविडेंड मिलेगा। कंपनी के लिए फाइनेंशियल ईयर का दूसरा र्क्‍वाटर कैसा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MRF Q2 Results आए

देश के सबसे महंगे शेयर एमआरएफ के र्क्‍वाटर 2 के रिजल्‍ट आ चुके हैं। कंपनी की ओर से जारी नतीजों के मुताबिक नेट प्रॉफिट में 28% की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद यह घटकर 39 करोड़ रुपये तक रह गया है।

रेवेन्‍यू में हुई बढ़ोतरी

रिजल्‍ट के हिसाब से कंपनी के नेट प्रॉफिट में भले ही गिरावट आई है, लेकिन रेवेन्‍यू में बढ़ोतरी भी हुई है। जुलाई वाली तिमाही में कुल आय करीब 18% तक बढ़ी है और यह 8524 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 7250 करोड़ रुपये थी।

क्‍या है कारण 

एमआरएफ के मुनाफे में आई बड़ी गिरावट का मुख्‍य कारण कच्‍चे माल की लगातार बढ़ रही कीमत और पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई है। लड़ाई और सप्‍लाई चेन में बाधा आने की वजह से कुल खर्च में 24% से ज्‍यादा बढ़ोतरी हुई है। खास तौर पर कच्‍चे माल की लागत की वजह से तिमाही में करीब 44% का असर हुआ है।

अंतरिम डिविडेंड का भी हुआ एलान

कंपनी के बोर्ड ने शेयर धारकों के लिए वित्‍त वर्ष 2026-27 के लिए 10 रुपये वेल्‍यू वाले शेयर पर 3 रुपये के डिविडेंड का भी एलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 17 November 2026 की तय की गई है। डिविडेंड का भुगतान 1 दिसंबर 2026 या उसके बाद किया जाएगा।

कितनी है कीमत

MRF के शेयर की बात करें तो अभी खबर लिखे जाने के समय तक इसका शेयर 1.28 लाख रुपये के आस पास ट्रेड कर रहा है। 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे के करीब इस शेयर में 1.09% की ग्रोथ नजर आ रही थी।

यह भी पढ़ें- Ethanol से बढ़ेगी मुश्किल: महंगी हो जाएगी खाने की थाली, किस किस के बढ़ सकते हैं दाम

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।