BMW R 12 G/S Launch: इंडिया आई नई ताकतवर Bike, कैसे हैं Features और कितनी रखी गई है Price?

BMW R 12 G/S
BMW R 12 G/S PC- BMW Motorrad India

खबर की मुख्‍य बातें

BMW R 12 G/S इंडिया में आई।
1170 सीसी के इंजन के साथ आई।
25.40 लाख रुपये है एक्‍स शोरूम कीमत।

BMW R 12 G/S को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली Launch कर दिया गया है। कंपनी ने इस बाइक को किस तरह की खूबियों के साथ किस Price पर ऑफर किया है। इसमें कितना ताकतवर Engine मिलेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

BMW R 12G/S Launch हुई

बीएमडब्‍ल्‍यू ने इंडियन मार्केट में नई बाइक के तौर पर आर 12 जीएस को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी की यह बाइक काफी ताकतवर इंजन और शानदार फीचर्स के साथ ऑफर की गई है।

कितना ताकतवर Engine

कंपनी की ओर से इस बाइक को 1170 सीसी का एयर-ऑयल कूल्‍ड 2 सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन से बाइक को 109 हॉर्स पावर के साथ 115 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ में 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स मिलता है। इंजन से बाइक को 210 KMPH तक की Top Speed से चलाया जा सकता है।

कैसे हैं Features

बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से इस बाइक में कई शानदार फीचर्स को दिया जा रहा है। इसमें LED DRLs, LED टेल लैंप, LED हेडलैंप, 12V सॉकेट, ऑन बोर्ड कम्‍प्‍यूटर, क्‍लच लीवर एडजस्‍टेबल, की-लैस राइड, डायनेमिक इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल, हिल स्‍टार्ट कंट्रोल, गियर शिफ्ट असिस्‍टेंट प्रो, हीटेड ग्रिप, क्रूज कंट्रोल, 18 इंच रियर व्‍हील, इंजन गार्ड, हैंड प्रोटेक्‍टर, साइड स्‍टैंड, 15.5 लीटर पेट्रोल टैंक, फ्रंट में 21 इंच टायर जैसी खूबियों को दिया जा रहा है।

एडवेंचर करने वालों की पंसद है

BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO, हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, “नई BMW R 12 G/S एक आइकॉन को उसकी जड़ों में वापस लाती है। मशहूर BMW R 80 G/S से प्रेरित, यह मॉडर्न टेक्नोलॉजी और BMW बॉक्सर की अनोखी स्पिरिट के साथ असली एंड्यूरो कैरेक्टर को जोड़ती है। प्योर, मकसद वाली और एडवेंचर के लिए बनी, BMW R 12 G/S उन राइडर्स के लिए है जिन्हें जाने-पहचाने अनुभवों से हटकर सबसे अच्छे अनुभव मिलते हैं। हम भारत में BMW R 12 G/S लॉन्च करके बहुत खुश हैं, जो शौकीनों को और ज़्यादा एक्सप्लोर करने, आगे राइड करने और अपने एडवेंचर बनाने के लिए बुला रही है।”

कितनी रखी Price

इंडियन मार्केट में कंपनी ने इस बाइक को 25.40 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है।

यह भी पढ़ें- BMW F 450 GS: मार्केट में आ गया नया ‘Sports’ वेरिएंट; जानिए किन Features से है लैस, कितनी है Price?

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।