खबर की मुख्य बातें
| Hyundai Neira की कल होगी एंट्री। | |
| इंडोनेशियाई बाजार में आएगी एमपीवी। | |
| इंडिया में 2027 में होगी लॉन्च। |
Hyundai Neira को कल ऑफिशियली ग्लोबल मार्केट में ले आया जाएगा। इसमें कैसे Feautres मिलेंगे, कैसा डिजाइन होगा। इसमें कितनी Range मिल सकती है। क्या इसे इंडिया में भी लाया जाएगा? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Hyundai Neira की होगी एंट्री
ग्लोबल मार्केट में कल हुंडई की नई 7 सीटर एमपीवी के तौर पर नीरा को ले आया जाएगा। इस एमपीवी को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। जिसमें कई शानदार फीचर्स और डिजाइन को दिया गया है।
कहां होगी ऑफर
कंपनी ने फिलहाल इस इलेक्ट्रिक एमपीवी को इंडोनेशियाई मार्केट में ऑफर करने की तैयारी की है। जिसके बाद इसे कई और देशों में भी ऑफर किया जा सकता है। इंडोनेशिया के एक प्रांत नीरा के नाम ही इस एमपीवी का नाम रखा गया है।
कैसे होंगे Features
माना जा सकता है कि यह किआ की ओर से ऑफर की जाने वाली Kia Carens Clavis EV की तरह होगी। इसलिए इसमें कई शानदार फीचर्स को भी दिया जाएगा। जिसमें LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, ट्रिपल प्रोजेक्टर हेडलैंप, कनेक्टिड LED DRLs, पैनोरमिक सनरूफ, शार्क फिन एंटीना, ऑटो फोल्ड ओआरवीएम, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, Level-2 ADAS, एबीएस, ईबीडी, 6 एयरबैग जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
कितनी होगी Range
हुंडई ने इंडोनेशिया में ऑफर की जाने वाली एमपीवी की ऑफिशियली डिटेल तो अभी रिवील नहीं की हैं। लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बैटरी के 2 ऑप्शंस मिलेंगे। जिसमें 42 और 51.4 kWh की बैटरी के ऑप्शन होंगे। जिससे इसे 404 से 490 किलोमीटर तक की रेंज मिल पाएगी। इसमें एक ही मोटर मिलेगी जो इसको 171 बीएचपी पावर के साथ 255 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगी।
क्या इंडिया आएगी?
हुंडई फिलहाल इस इलेक्ट्रिक एमपीवी को इंडोनेशियाई मार्केट में ऑफर कर रही है। जिसके बाद 2027 में इसे हुंडई इंडियन मार्केट में भी लाएगी। इसे फरवरी में होने वाले Bharat Mobility 2027 में शोकेस किया जा सकता है। जिसके बाद इसे इंडिया में भी सेल के लिए ऑफर किया जा सकता है।
किनसे है मुकाबला
जब इसे इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा तो इसको सीधे सीधे Kia Carens Clavis EV से ही मुकाबला करना होगा, क्योंकि इलेक्ट्रिक 7 सीटर एमपीवी सेगमेंट में अभी सिर्फ किआ की ओर से कैरेंस क्लाविस ईवी को ऑफर किया जाता है। जबकि कुछ टाइम के बाद मारुति भी इस सेगमेंट में कोई नई एमपीवी को ऑफर कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Hyundai Verna: BNCAP ने रिवील कर दिया कितनी सेफ है Seadan Car, Crash Test के बाद इस पॉपुलर सेडान कार को मिले कितने स्टार?
ये भी पढ़ें
Mahindra UDO: कैसा है Mahindra का अनोखा ‘Autoplane’; मिलते हैं कैसे धांसू Features और कितनी है Price?
BMW R 12 G/S Launch: इंडिया आई नई ताकतवर Bike, कैसे हैं Features और कितनी रखी गई है Price?
Kia Seltos: पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट्स के साथ हुई Crash Testing, Euro NCAP ने कितनी दी रेटिंग
Kia Carens CNG: क्लाविस और कैरेंस सीएनजी की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 2 महीनों में हो गई 6200 यूनिट्स की सेल, हिल गया Maruti Ertiga CNG का सिंहासन











Leave a Reply