Automatic SUV: ट्रैफिक में गियर बदलने से हो चुके हैं परेशान, तो घर ले आएं इन 5 में से कोई भी ऑटोमैटिक कार

Automatic SUV
Automatic SUV PC-autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

ट्रैफिक में आसान है ऑटोमैटिक एसयूवी को चलाना।
10 लाख रुपये से प्राइज में मिलते हैं ये 5 ऑप्‍शन।
निसान, हुंडई, रेनो, मारुति, टाटा करती हैं ऑफर।

Automatic SUV की वजह से ट्रैफिक में कार चलाना काफी आसान हो जाता है। ऐसी कौन सी 5 पेट्रोल एसयूवी हैं जिनको खरीदा जा सकता है। इनकी Price क्‍या है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Automatic SUV है अच्‍छा ऑप्‍शन

अगर आप अपने घर से ऑफिस आते जाते हुए मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार का यूज कर रहे हैं, तो ट्रैफिक में फंसने पर आपके पैर सबसे ज्‍यादा दुख जाते होंगे। ऐसे में शहर के ट्रैफिक में आसान ड्राइ‍व के लिए सबसे अच्‍छा ऑप्‍शन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारें होती हैं। अच्‍छी बात यह है कि इन सभी पांचों एसयूवी को आसानी से 10 लाख रुपये से कम की एक्‍स शोरूम प्राइज पर खरीदा जा सकता है।

Nissan Magnite SUV
Nissan Magnite SUV
PC- AI

Nissan Magnite

निसान की ओर से मैग्‍नाइट को सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। यह एसयूवी मैनुअल के अलावा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आती है। इसके AMT ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम प्राइज 6.30 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और अगर इसे CVT के साथ खरीदना है तो इसके लिए एक्‍स शोरूम प्राइज 9.30 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

2026 Hyundai Exter Facelift
2026 Hyundai Exter Facelift
PC- Hyundai India

Hyundai  Exter

हुंडई एक्‍सटर को भी एसयूवी सेगमेंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही तरह के ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी को AMT ट्रांसमिशन के साथ खरीदना हो तो एक्‍स शोरूम प्राइज 6.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

Renault Kiger Facelift
Renault Kiger Facelift
PC-autotechbiz.in

Renault Kiger

रेनो भी अपनी काइगर को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इंडियन मार्केट में लाती है। कंपनी की यह एसयूवी AMT के साथ 7.03 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 8.10 लाख रुपये तक जाती है।

tata punch suv
tata punch suv
PC- Tata Cars

Tata Punch

टाटा भी पंच को माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में लाती है। इसको मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन में ऑफर किया जाता है। इसके AMT ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम प्राइज 7.75 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 9.74 लाख रुपये तक है।

Maruti Fronx
Maruti Fronx
PC – autotechbiz.in

Maruti Fronx

मारुति फ्रॉन्‍क्‍स को भी बाकी एसयूवी की तरह ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जा रहा है। इसके AMT ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 8.25 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- Mahindra UDO: कैसा है Mahindra का अनोखा ‘Autoplane’; मिलते हैं कैसे धांसू Features और कितनी है Price?

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।