खबर की मुख्य बातें
| PUC पर बदले नियम। | |
| केंद्र सरकार ने बदले। | |
| BS-6 को मिलेगी छूट। |
PUC लेना इंडिया में सभी वाहनों के लिए जरूरी है। लेकिन अब सरकार ने इसके नियमों में बदलाव किया है। जिसके बाद किसे 3 साल तक छूट मिलेगी और किसे हर 3 महीने में चेकिंग करवानी होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
PUC है जरूरी
इंडिया में सभी कैटेगरी के वाहनों के लिए प्रदूषण कंट्रोल का सर्टिफिकेट अनिवार्य होता है। लेकिन अब इसके लिए बने हुए नियमों में बदलाव कर दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से किए गए बदलाव के बाद अब सभी को यह जानना जरूरी है कि उनके वाहन की चेकिंग कब होगी।
किसे करवानी होगी 3 महीने में चेकिंग
अगर आपके पास पुराना BS1, BS2, BS3 एमिशन स्टैंडर्ड वाला कोई भी व्हीकल है तो आपको हर 3 महीने में उसकी पीयूसी रिन्यू करवानी होगी। इसके लिए आपको हर तीन महीने में पीयूसी सेंटर जाना होगा और चेकिंग के बाद अगले 3 महीनों के लिए सर्टिफिकेट को जारी कर दिया जाएगा।
हर महीने में किसे करवानी होगी चेकिंग
BS1, BS2, BS3 के अलावा अगर आपके पास पेट्रोल, डीजल या सीएनजी वाला कोई भी BS4 व्हीकल है तो आपको हर 3 महीने की चेकिंग से तो छूट मिलेगी, लेकिन आपको हर 6 महीने में एक बार पीयूसी बनवाना पड़ेगा। सरकार के नए नियम के हिसाब से अब बीएस4 वाले किसी भी व्हीकल के लिए पीयूसी सिर्फ 6 महीने तक की वेलिड रहेगा।
किसे होगा ज्यादा फायदा
इंडिया में अभी सबसे ज्यादा व्हीकल BS6 के हैं। ऐसे में सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए इन व्हीकल्स को बड़ी छूट दी है। अब इस एमिशन स्टैंडर्ड वाले सभी व्हीकल्स को हर 3 साल में एक ही बार पीयूसी सेंटर जाकर सर्टिफिकेट लेना होगा। ऐसा सिर्फ शुरू के 6 सालों के लिए होगा। इसके बाद 7 से 10 साल के बीच हर साल सर्टिफिकेट को रिन्यू करवाना पड़ेगा। जबकि बीएस6 व्हीकल को 11वें साल से हर छठे महीने में पीयूसी सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य कर दिया गया है।
MoRTH ने किया बदलाव
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स 1989 में बदलाव कर दिया है। सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स 2026 के तहत नोटिफाई किया गया है और यह गजट नोटिफिकेशन छपने की तारीख से लागू माना जाएगा।
यह भी पढ़ें- Mahindra UDO: कैसा है Mahindra का अनोखा ‘Autoplane’; मिलते हैं कैसे धांसू Features और कितनी है Price?
ये भी पढ़ें
Toyota Innova Hycross Facelift: लॉन्च से पहले फिर सामने आया टीजर, किन Features की मिल रही डिटेल
Kia Seltos से लेकर Sonet तक के लाइनअप में हुआ बड़ा बदलाव, कंपनी ने बंद किए कुछ वेरिएंट्स
Mahindra UDO: कैसा है Mahindra का अनोखा ‘Autoplane’; मिलते हैं कैसे धांसू Features और कितनी है Price?
BMW R 12 G/S Launch: इंडिया आई नई ताकतवर Bike, कैसे हैं Features और कितनी रखी गई है Price?












Leave a Reply