Top 10 Sold Cars: FY 2027 के पहले हाफ में इन 10 कारों पर टूट पड़े ग्राहक! किसने मारी बाजी और कौन-सी पॉपुलर कार पिछड़ी

Maruti Dzire
Maruti Dzire PC- autotechbiz.in AI

खबर की मुख्‍य बातें

पहले नंबर पर रही Maruti Dzire।
Top 5 में आईं Punch, Wagon R, Nexon।
Top10 में शामिल हुईं 5 एसयूवी।

Top 10 Sold Cars: इंडिया में हर महीने लाखों कारें बिक जाती हैं। इनमें से कुछ ऐसी कारें हैं जिनकी डिमांड कभी कम नहीं होती। FY 2027 में किन 10 कारों को सबसे ज्‍यादा खरीदा गया है। Top 10 में कितनी SUV, कितनी हैचबैक और कितनी कार शामिल हो पाई हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Top 10 Sold Cars में कौन सी कंपनियां शामिल

इंडिया में जिन 10 कारों की सबसे ज्‍यादा डिमांड फाइनेंशियल ईयर 2027 के पहले हाफ में देखने को मिली है, उनको Maruti Suzuki, Tata, Mahindra और Hyundai की ओर से ऑफर किया जा रहा है।

पहले नंबर पर आई Maruti Dzire

मारुति की डिजायर इंडियन मार्केट में कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार की तरह ऑफर की जाती है। इस कार की FY 2027 के पहले हाफ में 125988 यूनिट्स की सेल हुई है। जिसके बाद यह इंडिया की सबसे ज्‍यादा बिकने वाली कार के तौर पर लिस्‍ट में पहले नंबर पर शामिल हुई है।

tata punch suv
tata punch suv
PC- Tata Cars

दूसरे नंबर पर रही Tata Punch

टाटा की ओर से माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में पंच को ऑफर किया जाता है। यह एसयूवी भी हर महीने हजारों की यूनिट्स में बेची जा रही है। वित्‍त वर्ष 2027 के पहले हाफ में इसकी भी 123287 यूनिट्स की सेल हुई है और यह दूसरे नंबर पर रही है।

Maruti Wagon R
Maruti Wagon R
PC- Maruti

तीसरे नंबर पर Maruti Wagon R

मारुति की वैगन आर भी सालों से इंडियन कस्‍टमर्स की पंसद बनी हुई है। इस कार को टॉलबॉय डिजाइन के साथ लाया जाता है और इसकी 116029 यूनिट्स की सेल इसी दौरान हो चुकी है। जिस वजह से इसका नंबर 3 रहा है।

Maruti Ertiga
Maruti Ertiga
PC- autotechbiz.in AI

चौथे नंबर पर रही Maruti Ertiga

मारुति की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली अर्टिगा भी कम मेंटेनेंस और ज्‍यादा माइलेज के लिए जानी जाती है। इस वजह से इसकी 112557 यूनिट्स की सेल इस दौरान हुई है।

tata nexon
tata nexon
PC – Tata

Top 5 में आई Tata Nexon

टाटा की सब 4 मीटर एसयूवी नेक्‍सन भी इस लिस्‍ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। इस एसयूवी की 111919 यूनिट्स की सेल हुई है। जिस वजह से यह टॉप-5 में आ चुकी है।

Mahindra Scorpio Classic
Mahindra Scorpio Classic
PC- Mahindra

बाकी कारों का क्‍या रहा हाल

टॉप-5 के अलावा Maruti Fronx की 110135, Maruti Swift की 109332, Maruti Baleno की 108569, Mahindra Scorpio की 93488 और आखिर में Hyundai Creta की 89727 यूनिट्स की सेल FY 2027 के पहले हाफ में हो चुकी है।

Rank कार मॉडल (Car Model) सेगमेंट (Segment) बिक्री (Units) मुख्य विवरण (Highlights)
1 Maruti Dzire कॉम्पैक्ट सेडान 1,25,988 देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
2 Tata Punch माइक्रो एसयूवी 1,23,287 एसयूवी सेगमेंट में नंबर-1
3 Maruti Wagon R हैचबैक 1,16,029 टॉलबॉय डिजाइन और हाई डिमांड
4 Maruti Ertiga बजट एमपीवी 1,12,557 कम मेंटेनेंस और ज्यादा माइलेज
5 Tata Nexon सब-4 मीटर एसयूवी 1,11,919 टॉप-5 में शामिल होने वाली दूसरी एसयूवी
6 Maruti Fronx कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर 1,10,135 –
7 Maruti Swift हैचबैक 1,09,332 –
8 Maruti Baleno प्रीमियम हैचबैक 1,08,569 –
9 Mahindra Scorpio मिड-साइज़ एसयूवी 93,488 –
10 Hyundai Creta मिड-साइज़ एसयूवी 89,727 –

यह भी पढ़ें- Kia Seltos: पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट्स के साथ हुई Crash Testing, Euro NCAP ने कितनी दी रेटिंग

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।