Upcoming Cars: दिसंबर में आ रही 3 शानदार कारें, SUV, EV या Sedan—किस सेगमेंट में किसकी होगी एंट्री?

Honda Zero Alpha Electric SUV
Honda Zero Alpha Electric SUV PC- Honda Cars India

Upcoming Cars: दिसंबर का महीना भी ऑटोमोबाइल सेक्‍टर के लिए खास रहने वाला है। इस महीने में कौन सी कंपनी किस कार को Launch करने वाली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Upcoming Cars In December 2026

2026 खत्‍म होने में अब सिर्फ दिसंबर का महीना बाकी है। साल के इस आखिरी महीने में भी कार मेकर्स कई नई कारों को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने कम से कम 3 नई कारों को इंडियन मार्केट में लाया जाएगा।

Honda 0 Alpha आएगी

होंडा अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर जीरो एल्‍फा को लाने की तैयारी कर चुकी है। इस एसयूवी का ग्‍लोबल प्रीमियम 2 December 2026 को इंडिया में होगा। खास बात यह है कि इस एसयूवी को इंडिया में सबसे पहले ऑफर किया जा रहा है। इसे 4 मीटर से ज्‍यादा बड़े सेगमेंट में लाया जाएगा। जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलेंगे और इसकी रेंज भी 500 किलोमीटर के आस पास तक हो सकती है। इंडिया में इसे ऑफर करने के साथ ही यहां पर बनाकर इसे कई अन्‍य देशों में एक्‍सपोर्ट भी किया जाएगा। कंपनी इस एसयूवी को तापुकारा के प्‍लांट में बनाएगी।

Volkswagen Virtus Facelift होगी लॉन्‍च

फॉक्‍सवैगन भी इंडियन मार्केट में कई सेगमेंट में कारें ऑफर कर रही है। कंपनी की ओर से ऑफर की जा रही मिड साइज सेडान कार वर्टुस के फेसलिफ्ट को भी लाने की तैयारी हो चुकी है। कंपनी ने इसके लिए 11 दिसंबर का दिन तय किया है। इस दिन इस कार की नई प्राइज को रिवील कर दिया जाएगा। लॉन्‍च से पहले कंपनी इस कार के एक्‍सटीरियर को रिवील कर चुकी है। लेकिन इंटीरियर में क्‍या अपडेट किए गए हैं, इसकी डिटेल अभी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि इस कार में कंपनी वेंटिलेटिड सीट, रियर मसाज सीट, 1.0 लीटर इंजन के साथ नया 8 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर जैसे अपडेट भी दे सकती है।

Hyundai Ioniq P भी आएगी

हुंडई की ओर से भी दिसंबर में नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को लाया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए पहले ही अनाउंस कर दिया था कि वह नई एसयूवी को लाने जा रही है, जिसे दिसंबर में ऑफर किया जाएगा। यह इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सब 4 मीटर सेगमेंट में होगी और इसे आयोनिक पी नाम से ऑफर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Automatic SUV: ट्रैफिक में गियर बदलने से हो चुके हैं परेशान, तो घर ले आएं इन 5 में से कोई भी ऑटोमैटिक कार

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।