2026 Toyota Glanza Facelift Launch; पेट्रोल-CNG और AMT का ऐसा कॉम्बो देख उड़ जाएंगे होश, जानें क्‍या बदला

2026 toyota glanza facelift launch
2026 toyota glanza facelift launch PC - Toyota India

2026 Toyota Glanza Facelift Launch हो गई है। इस कार में क्‍या बदला गया है। कौन से Features, Engine को दिया है। इसकी क्‍या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2026 Toyota Glanza Facelift Launch हुई

इंडिया में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में टोयोटा ने अपनी कार ग्‍लैंजा के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस कार को इंडिया में फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्‍च किया है। जिससे इसकी सेल बढ़ने की उम्‍मीद है।

toyota glanza facelift 2026
toyota glanza facelift 2026
PC- Toyota India

क्‍या हुए बदलाव

टोयोटा ने इस कार में कॉस्‍मैटिक और मैकेनिकल दोनों तरह के चेंज किए हैं। इस कार के फेसलिफ्ट में फ्रंट को चेंज किया गया है। वहीं इंटीरियर को भी अपडेट किया गया है। इसके अलावा इस कार में नया इंजन, सीएनजी ऑप्‍शन और एएमटी जैसे मैकेनिकल अपडेट्स भी दिए गए हैं।

कैसे हैं Features

टोयोटा ग्‍लैंजा फेसलिफ्ट में मेकर ने टोटल 5 वेरिएंट्स को दिया है। जिसमें E, S, G, V और नया V(O) शामिल हैं। इसके टॉप वेरिएंट V(O) में ही सिर्फ ADAS को दिया गया है। बाहर की ओर से ब्‍लैक फ्रंट ग्रिल, सिल्‍वर एसेंट्स, निचले हिस्‍से में हनीकॉम्‍ब ग्रिल, आयताकार फॉग लैंप, अपडेटेड एयर इंटेक्‍स, Level-2 ADAS, 6 एयरबैग, EBD, ABS, ब्रेक असिस्‍ट, व्‍हीकल स्‍टेबिलिटी कंट्रोल, 3 पाइंट सीट बेल्‍ट, ESS, i-Connected कार टेक्‍नोलॉजी, हेड्स-अप डिस्‍प्‍ले, 360 डिग्री कैमरा के साथ कई और फीचर्स को भी दिया गया है।

कितना ताकतवर Engine

मेकर ने इस कार को नए 1.2 लीटर के Z12E इंजन को दिया है। इसी इंजन का यूज Maruti Baleno जैसी कारों में भी होता है। टोयोटा ग्‍लैंजा को इस इंजन से 82 हॉर्स पावर के साथ 112.4 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 5 स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है। जिसके साथ स्‍टार्ट/स्‍टॉप को भी दिया गया है।

कार के सीएनजी वेरिएंट में भी 1197 सीसी की क्षमता वाले इसी 3 सिलेंडर इंजन का यूज किया गया है। इससे सीएनजी मोड में 69 हॉर्स पावर के साथ 102 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें भी 5 स्‍पीड मैनुअल और एएमटी का ऑप्‍शन दिया है।

कितनी है लंबाई-चौड़ाई

टोयोटा ग्‍लैंजा को 3990 एमएम लंबा, 1745 एमएम चौड़ा, 1500 एमएम ऊंचा बनाया गया है। इसका व्‍हीलबेस 2520 एमएम है और टर्निंग रेडियस 4.85 मीटर है। इस कार में 318 लीटर पेट्रोल और 37 लीटर सीएनजी टैंक को दिया गया है।

Variant Starting Price (Ex-Showroom)
E Grade Rs. 6.99 lakh
S Grade Rs. 7.71 lakh
G Grade Rs. 8.73 lakh
V Grade Rs. 9.99 lakh
V(O) Grade Rs. 10.49 lakh

कितनी रखी Price

टोयोटा ने इस कार की एक्‍स शोरूम प्राइज को 6.99 लाख रुपये से शुरू किया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को 10.49 लाख रुपये रखा गया है।

किनसे होगा मुकाबला

इंडियन मार्केट में टोयोटा ग्‍लैंजा को प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसको Maruti Baleno, Hyundai i20 और Tata Altroz जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों से चुनौती मिलती है।

 

यह भी पढ़ें- ऑल-ब्लैक लुक के साथ किस Price पर लॉन्च हुआ Toyota Hyryder Aero Black Edition?

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।