HomeAutomobiles2026 TVS Raider 125 के नए अपडेट्स ने उड़ाए सबके होश, क्या...

2026 TVS Raider 125 के नए अपडेट्स ने उड़ाए सबके होश, क्या मात्र इतनी कीमत में मिलेगा स्पोर्ट्स वाला मज़ा

2026 TVS Raider 125 को अपडेट मिल गया है। मेकर ने इसको कौन से अपडेट दिए हैं। अब किस Price और Features के साथ आ गई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 TVS Raider 125 को मेकर ने अपडेट दे दिया है। टीवीएस ने बाइक को कौन से अपडेट दिए हैं। अब किस Price और Features के साथ आ रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2026 TVS Raider 125 हुई अपडेट

टीवीएस ने इंडियन मार्केट में 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर की जा रही बाइक रेडर के 2026 वर्जन को अपडेट के साथ चुपके से ऑफर कर दिया है।

मिले ये अपडेट

टीवीएस रेडर 125 को अपडेट में Nitro Green पेंट स्‍कीम को दिया है। इसके साथ फुल कलर्ड टीएफटी डिस्‍प्‍ले को दिया है। साथ में SXC DD और TFT DD वेरिएंट्स को भी जोड़ दिया गया है।

ताकतवर है इंजन

टीवीएस रेडर 125 में 124.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर और ऑयल कूल्‍ड 3 वॉल्‍व इंजन दिया जाता है। इस इंजन से 8.37 किलोवाट पावर और 11.75 न्‍यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क मिलता है। बाइक को 5 स्‍पीड गियरबॉक्‍स के साथ ही ऑफर किया जा रहा है।

मिलते हैं ये Features

मेकर इस बाइक को LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, 10 लीटर फ्यूल टैंक, ABS, ड्यूल डिस्‍क ब्रेक, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, टेलीस्‍कोपिक और मोनोशॉक सस्‍पेंशन को दिया जा रहा है।

इतनी है Price

टीवीएस इस बाइक को इंडियन मार्केट में 7 वेरिएंट्स में ऑफर कर रही है। जिनमें से 2 वेरिएंट्स को हाल में ही लॉन्‍च किया गया है। इन वेरिएंट्स में TFT DD की एक्‍स शोरूम प्राइज 98550 रुपये है। SXC DD की एक्‍स शोरूम प्राइज 96725 रुपये है। इसके बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 82860 रुपये है। बाइक के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 98550 रुपये है।

इनसे मिलेगी चुनौती

टीवीएस की रेडर 125 को इंडियन मार्केट में Hero Xtreme 125R, Bajaj Pulsar NS 125, Honda SP125 जैसी बाइक्‍स के साथ मुकाबला करना होगा।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular