ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में हर व्हीकल के साथ इंश्योरेंस जरूरी है। बाइक के साथ भी इंश्योरेंस का होना जरूरी होता है। आपकी बाइक का इंश्योरेंस खत्म हो चुका है या नई बाइक का इंश्योरेंस करवाने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर जबरदस्त बचत (bike insurance savings tips) और फायदा उठाया जा सकता है। कैसे, इस खबर में समझते हैं।
Bike Insurance समय से पहले ही करवाए रिन्यू
आप चाहते हैं कि आपकी पसंदीदा बाइक के साथ कभी भी कोई परेशानी न हो तो Bike Insurance को समय से पहले ही रिन्यू करवाने की आदत डाल लें। ऐसा करने से आपको यह चिंता नहीं सताएगी कि बाइक का इंश्योरेंस खत्म हो गया है या फिर आखिरी समय में इंश्योरेंस करवाने पर ज्यादा विकल्प भी नहीं मिलते।
एनसीबी का होता है फायदा
एनसीबी का मतलब नो क्लेम बोनस होता है। बाइक इंश्योरेंस (two-wheeler insurance benefits) को करवा रहे हैं तो इसको जरूर एड करवाएं। इससे बाइक इंश्योरेंस के प्रीमियम में कमी भी आती है और कंपनी को यह भी पता चलता है कि आप कितनी जिम्मेदारी से बाइक को चलाते हैं।
ऑनलाइन रिन्यू करवाएं
कई बार ऑनलाइन रिन्यू करवाने पर आपको ज्यादा बचत हो सकती है। कई प्लेटफॉर्म्स पर आपको बाइक का नंबर और कुछ अन्य जानकारियां देने के बाद अलग अलग कंपनियों की कोटेशन मिल जाती है। जिसमें अपनी पसंद के एड-ऑन को लेकर भी आप एक अच्छी डील (how to choose bike insurance) पा सकते हैं। इसके साथ ही ज्यादा फायदे भी उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply