ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंजन ऑयल का यूज सभी तरह के व्हीकल्स के लिए होता है। कई लोग सर्विस सेंटर से इसे बदलवाते हैं तो कुछ लोग बाजार से खरीदकर लाते हैं। ऑयल के डिब्बे पर खास तरह की कोडिंग होती है जिसको 5W-30, 10W-30 जैसे शब्दों से जाना जाता है। यह ग्रेडिंग क्या होती है। इससे क्या पता चलता है और आपकी कार के लिए कौन से ग्रेड वाला ऑयल सबसे बेस्ट होगा। इस खबर में समझते हैं।
क्या होता है Engine Oil Grade
इंजन ऑयल पर कई तरह की ग्रेडिंग की जाती है। जिसे ऑयल के डिब्बे पर कोड की तरह देखा जा सकता है। इसी से पता चलता है कि इंजन ऑयल की विस्कॉसिटी, मोटाई और किस टेंपरेचर पर सही से काम करने के लिए उस ऑयल (engine oil grades explained) को बनाया गया है।
मिलती है ये भी जानकारी
इंजन ऑयल के डिब्बों पर लिखी ग्रेडिंग से इस बात का भी पता चलता है कि उसमें किस अनुपात में एडिटिव्स को मिलाया गया है जिससे इंजन को जंग, ठंडा रखा जा सकता है।
दो हिस्सों में लिखा होता है ग्रेड
किसी भी इंजन ऑयल के डिब्बे पर ग्रेड को दो हिस्सों में लिखा जाता है। पहले हिस्से में 10 या 15W जैसे शब्द लिखे होते हैं। दूसरे हिस्से पर ज्यादातर नंबर लिखा जाता है। पहले हिस्से में लिखे शब्दों और नंबर से ऑयल की कम विस्कॉसिटी रेटिंग (oil viscosity) का पता चलता है। दूसरे हिस्से में लिखे नंबर से ज्यादा टेंपरेचर वाली रेटिंग का पता चलता है। कम वाले का मतलब उतने टेंपरेचर से होता है और इसी टेंपरेचर तक ऑयल को यूज किया जा सकता है। वहीं ज्यादा वाले नंबर से भी टेंपरेचर की जानकारी मिलती है और यह पता चलता है कि उसको अधिकतम कितने टेंपरेचर के हिसाब से यूज किया जा सकता है।
कितने हैं इंजन ऑयल ग्रेड
आमतौर पर दुनियाभर में सिर्फ 6 टाइप के ही ग्रेड चलते हैं। जिसमें 0W-20, 0W-30, 0W-40, 5W-30, 5W-40 और 10W-40 शामिल हैं। 0 वाले का यूज 0 डिग्री से नीचे नहीं हो सकता है और 40 वाले का यूज अधिकतम 40 डिग्री तक ही किया जा सकता है।
कौन सा होगा आपकी कार के लिए बेस्ट
इसका फैसला सिर्फ कार मेकर ही करती है। वह हर कार के इंजन को अलग तरह से काम करने के लिए बनाती है। इसलिए किस इंजन के लिए कौन सा इंजन ऑयल बेस्ट (best engine oil for car) होगा, इसकी डिटेल कार मेकर सभी व्हीकल ओनर्स को यूजर मैनुअल के जरिए देती है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply